Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: रूबी आसिफ ने योगी से लगाई गुहार, गणपति का पूजन करने पर धमका रहे मौलाना

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2022 06:05 AM (IST)

    घर में गणपति स्थापित कर पूजन कर रहीं भाजपा जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान को धमकियां मिल रही हैं। भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जिहादी मानसिकता वाले मौलाना मौलवी मुफ्ती उन्हें धमका रहे हैं।

    Hero Image
    भाजपा जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने की गणेश पूजा।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। घर में गणपति Ganpati स्थापित कर पूजन कर रहीं भाजपा जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान को धमकियां मिल रही हैं। BJP नेत्री ने CM Yogi को लिखे पत्र में कहा है कि जिहादी Jihadi मानसिकता वाले मौलाना, मौलवी, मुफ्ती उन्हें धमका रहे हैं। जान का खतरा बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों धर्मों को मानती हैं रूबी

    मामूदनगर, शाहजमाल निवासी Ruby Asif ने पत्र में बताया कि उनके लिए ईश्वर और अल्लाह एक समान हैं। दोनों धर्मों को मानकर इबादत और पूजा करती हैं। हर त्योहार मनाती हैं। 31 अगस्त को घर में गणपति की स्थापना की थी। तभी से धमकियां मिल रही हैं। मौलाना, मौलवी मुस्लिम समाज को उनके प्रति भड़का रहे हैं।

    फतवा जारी करने की धमकी

    कहते हैं कि इस्लाम Islam से तुम्हें निकाल दिया है, तुम हिंदू हो गई हो। फतवा जारी कर रहे हैं। बताया कि पूर्व में मेरे परिवार में हमले हो चुके हैं। बेटी के पेट में गोली लगी थी, मेरे सिर के ऊपर से गोली निकल गई। प्रकरण में थाना देहलीगेट में मुकदमा दर्ज है। ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा दी जाए।

    ट्रस्‍ट की जमीन पर कब्‍जा 

    अलीगढ़। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के भमौला माफी स्थित केकेकेके एंडोमेंट चैरिटेबिल ट्रस्ट कृष्णा आश्रम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है।सोमवार को इसकी शिकायत डीएम इंद्र विक्रम सिंह तक पहुंच गई। डीएम के निर्देश पर एसीएम द्वितीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया गया। चंडौस के गांव एलमपुरा निवासी राजेश कुमार सिंह ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि ट्रस्ट के डीएम अध्यक्ष एवं सिटी मजिस्ट्रेट सचिव हैं। इसके बाद भी कुछ लोग ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। तत्काल काम रुकवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

    comedy show banner