दीपावली पर रियल एस्टेट में आया उछाल, चमक रहा कारोबार Aligarh news
कोरोना काल में लॉकडाउन से रियल एस्टेट कारोबार में छाई मंदी अब दीपावली की रोशनी के साथ धीरे धीरे छंटने लगी है। दीपावली व धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग नए घरों में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं।
अलीगढ़, जेएनएन : कोरोना काल में लॉकडाउन से रियल एस्टेट कारोबार में छाई मंदी अब दीपावली की रोशनी के साथ धीरे-धीरे छंटने लगी है। रियल एस्टेट का बाजार अपने छोटे-बड़े इंवेस्टर्स के साथ एक बार फिर तैयार हो रहा है। दीपावली व धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग नए घरों में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, बुकिंग की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे कई सालों बाद बिल्डरों के मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटती दिख रही है।
इनका कहना है
अगस्त के बाद से ही कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली थी। अब दीपावली व धनतेरस तो इसके लिए सोने पर सुहागा रही है। पिछले चंद दिनों में ही दर्जनों फ्लैट व प्लॉट की बिक्री हो चुकी है। आने वाला समय रियल एस्टेट के लिए सबसे मुफीद साबित होगा। ओजोन ग्रुप की तरफ लोग सबसे अधिक आकॢषत हो रहे हैं।
प्रवीन मंगला, चेयरमैन ओजोन सिटी
दो साल पहले तक रियल एस्टेट कारोबार का बहुत बुरा हाल था। जितना पैसा लगा हुआ था, वह भी नहीं निकल पा रहा था। लेकिन, अब कुछ दिन से इसकी बहार लौट कर आई है। लोग अब नए अपार्टमेंट में खरीददारी कर रहे हैं।
योगेश गुप्ता, काबेरी ग्रुप
कोरोना की वजह से रियल एस्टेट में जो रुकावट आई थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। अब काम तेजी से बढ़ रहा है। उम्मीद है कि दिवाली से यह रफ्तार पकड़ लेगा। हमने बुकिंग पर ढेर सारे ऑफर दे रखे हैं। कोई भी बुकिंग करा सकता है।
विजय यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर, बॉयंत बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड
पिछले कई सालों से रियल एस्टेट कारोबार सुस्त था, लेकिन अब कुछ तेजी आनी शुरू हुई है। नवागत उपाध्यक्ष के आने के बाद प्राधिकरण से भी बिल्डरों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कि अब बुकिंग व बैनामों में तेजी आएगी।
राजीव शर्मा, कावेरी ग्रुप
नोटबंदी के बाद से रियल एस्टेट काफी टूट गया है। बिल्डरों की लागत निकलना भी मुश्किल था, लेकिन यह दीपावली बिल्डरों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। अब आने वाला समय बिल्डरों के लिए काफी अच्छा रहेगा।
सोनू टाइल्स, बीआरडी कंस्ट्रक्शन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।