Move to Jagran APP

अलीगढ़: बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा निकाल दिया विश्व कल्याण का संदेश

अलीगढ़ में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शोभायात्रा निकालकर विश्व कल्याण का संदेश दिया। इसके साथ ही शिव मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्री साईं प्रतिमा स्थापना दिवस पर पूजा अर्चना की गई तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया।

By Aqib KhanEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:16 PM (IST)
अलीगढ़: बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा निकाल दिया विश्व कल्याण का संदेश
बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा निकाल दिया विश्व कल्याण का संदेश

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: तथागत गौतम बुद्ध की पूर्णिमा पर सोमवार को महानगर में कई स्थानों पर आयोजन हुए। दि बुद्धिष्ट सोसाइटी आफ इंडिया (भारती बौद्ध महासभा) ने घंटाघर स्थित पार्क पर सुबह आठ बजे बौद्ध वंदना का आयोजन किया। जहां विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद भव्य बुद्ध शोभायात्रा का मुख्य अतिथि बौद्ध राष्ट्रीय संगठक एवं सोसाइटी के प्रदेश प्रभारी जयसिंह सुमन व सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

loksabha election banner

यह शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर कठपुला, जीटी रोड होती हुई रोडवेज बस स्टैंड, दुबे पड़ाव होती हुई जीटी रोड नौरंगाबाद होते हुए आंबेडकर कालोनी होती हुई आदर्श बुद्ध विहार नगला मानसिंह पहुंचेगी। यहां धम्मसभा में बदल गई। शेभायात्रा में आकर्षित झांकियां व बैंड शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर भगवान बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यहां सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया। बौद्धसभा में प्रदेश संरक्षक सलाहकार सौदान सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौदान सिंह, कार्यालय सचिव साहब सिंह बौद्ध, मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह गौतम, सुशील कुमार, महाराज सिंह, चेतराम सत्संगी, भगवान दास, हाकिम सिंह, महानगर अध्यक्ष पूरन सिंह बौद्ध, समता सैनिक दल के कुमार कुलश्रेंष्ठ, नीरज जौहरी, विजेंद्र सिंह विक्रम, जानकी प्रसाद, मोतीलाल द्रविड, देशराज भारती आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

शिव मंदिर में मनाई बुद्ध पूर्णिमा

अलीगढ़: पक्की सराय स्थित शिव मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्री साईं प्रतिमा स्थापना दिवस पर पूजा अर्चना की गई। भजन-कीर्तन का आयोजन किया। सुरभि वर्मा ने भजन पेश किया। इस मौके पर सुनेहा वर्मा, राजीव गुप्ता, सपना गुप्ता आदि मौजूद थे।

तिकोना नगला रोड, केशव वाटिका के निकट बंटू सैनी के आवास पर सैनी युवा जनक्रांति मोर्चा आयोजन किया। अध्यक्ष डा. चेतन सैनी ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भगवान गौतम बुद्ध को नमन किया। इस मौके पर बंटू सैनी, अमित सैनी, ऋषि प्रजापति और ईश्वरी प्रजापति आदि मौजूद रहे। सागवान फाउंडेशन की ओर से सागवान सिटी में बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.