Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर रंगों से बचना है तो 'तिरपाल का बुर्का' पहनकर निकलें मुस्लिम, BJP नेता रघुराज सिंह का विवादित बयान

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 09:01 PM (IST)

    योगी सरकार के राज्‍य मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि होली वाले दिन सफेद टोपी वाले तिरपाल का बुर्का पहनकर घर से बाहर निकलें। जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं उसी तरह नमाजी तिरपाल का हिजाब पहन कर घर से निकलें। भाजपा नेता के विवादित बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

    Hero Image
    होली के दिन 'तिरपाल का बुर्का' पहनकर घर से निकलें मुस्लिम- रघुराज सिंह। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता रघुराज सिंह एक बार फिर विवादास्पद बयान से चर्चाओं में हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि शुक्रवार को होली खेलने के दौरान रंगों से बचने के लिए मुस्लिम पुरुषों को तिरपाल से बने बुर्का या हिजाब पहन लेना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार होली और रमजान महीने के दूसरा शुक्रवार एक साथ हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंदिर बनाने की भी वकालात की है। कहा कि वहां मस्जिद हो सकती है तो मंदिर भी होना चाहिए।

    होली के दिन तिरपाल पहनकर निकलें मुस्लिम- रघुराज सिंह

    उत्तर प्रदेश में श्रम और रोजगार मंत्रालय की उच्च-शक्ति सलाहकार समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा, "होली समारोह और ''जुमा नमाज'' को लेकर प्रशासन सतर्क है, लेकिन कुछ लोगों को आपत्ति है। कहा कि होली पर अलीगढ़ में तो मस्जिद भी तिरपाल से ढकी जाती है। रंग पड़ना बुराई की बात नहीं है। वैसे तो मुस्लिमों को हिंदुओं के साथ मिलकर होली खेलनी चाहिए, क्योंकि ये त्योहार ही ऐसा है।

    फिर भी किसी को लगता है कि रंग पड़ने से दिक्क्त हो जाएगी तो वह तिरपाल का बना बुर्का या हिजाब पहन लें। जिस तरह मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, इससे टोपी भी खराब नहीं होगी। आने जाने में भी परेशानी नहीं होगी।

    एएमयू में मंदिर बनाई जाए- भाजपा नेता

    एएमयू में मंदिर बनाने की उठी मांग पर कहा कि यह कतई गलत नहीं है। एएमयू हिंदुस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं। ताबिलबानी सोच ठीक नहीं है। एएमयू में होली मिलन समारोह की अनुमति तब दी जब विवाद हुआ। क्या छात्र वहां होली भी नहीं खेल सकते? एएमयू में अगर राम मंदिर बनता है तो वह पूरा खर्च देने को तैयार हैं।

    एएमयू में बने मंदिर, बदला जाए नाम : रूबी

    महिला भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एएमयू में मंदिर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि एएमयू में मस्जिद हैं। वहां सभी प्रकार के मुस्लिमों के त्योहार बनान जाते हैं, ऐसे वहां मंदिर भी होना चाहिए।

    एएमयू में बड़ी संख्या में हिंदू व अन्य धर्मों के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। यही नहीं उन्होंने एएमयू का नाम बदलकर अलीगढ़ यूनिवर्सिटी करने की भी मांग की है। रुबी हासिफ के बयान का श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के पक्षकार धर्मगुरु दिनेश फलाहारी ने भी समर्थन किया है।

    रुबी श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। दिनेश फलाहारी ने यह भी कहा है कि सरकार अगर मंदिर बनाने की अनुमति देती है तो श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास पूरा खर्च देने को तैयार है।

    इसे भी पढ़ें- BJP नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या में सपा नेता समेत छह पर केस, बेटे ने कहा - 'राजनीतिक रंजिश में हुआ मर्डर'

    comedy show banner
    comedy show banner