विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ में एक और हत्या से फैली सनसनी, झगड़े के बाद हमलावर आए और टिर्री चालक युवक को बीच सड़क पर गोली मारी

Published: Sun, 16 Mar 2025 08:25 AM (IST)

Aligarh News अलीगढ़ में एक टिर्री चालक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे ...और पढ़ें

मृतक माजिद की फाइल फोटो और घटनास्थल पर पहुंचे लोग।
मृतक माजिद की फाइल फोटो और घटनास्थल पर पहुंचे लोग।

HighLights

  1. जीवनगढ़ मार्ग पर शनिवार शाम हुई सनसनीखेज घटना
  2. किराये के लेनदेन को लेकर चालक से हुआ था विवाद
  3. स्कूटी पर आए हमलावर ने चालक के सिर में मारी दो गोली

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तेलीपाड़ा में हुई युवक की हत्या की पुलिस गुत्थी सुलझा नहीं पाई थी कि शनिवार की देर शाम जीवनगढ़ मार्ग पर पूर्व विधायक जफर आलम के घर के सामने बदमाशों ने एक टिर्री चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के मूल में टिर्री में सवार एक युवक से विवाद बताया जा रहा है। युवक ने ही फोन कर अपने साथियों को बुलाया था।

रजा नगर गली नंबर आठ का माजिद उर्फ मज्जू टिर्री चलाता था। शाम चार बजे घर से टिर्री लेकर निकला था। शाम करीब सात बजे के आसपास वह टिर्री में सवारी लेकर स्टेशन की ओर जा रहा था। सवारी के रूप में एक युवक, दो महिलाएं व एक बच्चा सवार थे। टिर्री केला नगर चौराहे से पहले जीवनगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर पूर्व शहर विधायक के घर के सामने पहुंची। तभी सामने से एक स्कूटी सवार युवक ने आते ही मज्जू के सिर में दो गोलियां मारीं।

इसके बाद टिर्री में सवारी के रूप में सवार युवक भी स्कूटी सवार हमलावर के साथ भाग गया। इस घटना से टिर्री में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मज्जू को जेएन मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के स्वजन से मिलते नेता।

दो माह पहले मज्जू का हुआ था विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि करीब दो माह पहले मज्जू का रुपयों को लेकर इलाके के युवक से विवाद हुआ था। सवारी के रूप में टिर्री में सवार युवक से उसका रास्ते में किराये के को लेकर विवाद हुआ। उसने फोन करके अपने किसी दोस्त को बुलाया। उसी दोस्त ने सामने से आकर हत्या की। परिवार दो माह पुराने विवाद में हत्या किए जाने की बात कह रहा है।

वहीं पुलिस भी आरोपित की पहचान करने व हत्या के कारणों का दावा कर रही है। मज्जू दो भाई थे। उसके पिता राशिद की मृत्यु के बाद मां ने मोहल्ले के ही रहीश से दूसरी शादी कर ली। मज्जू के दो बच्चे हैं।

ये भी पढ़ेंः Agra News: डीजे की आवाज कम करने को कहा तो महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, थाने से पीड़िता को भगाया

ये भी पढ़ेंः 'एटा के जेलर ने किया रेप फिर कराया गर्भपात', महिला के एफआईआर दर्ज कराने से मुश्किलों में आए अधिकारी

नेताओं का लगा जमघट

हत्या की सूचना पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, बसपा से मेयर का चुनाव लड़े सलमान शाहिद, कांग्रेस नेता आगा यूनुस खान, पूर्व प्रधान कमालपुर जहीर खान आदि लोग जेएन मेडिकल कालेज व पोस्टमार्टम् हाउस पहुंच गए। सभी ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।