Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maninderjit Singh Bitta बोले, ऐसे अपराधियों को जेल भेजने के वजाए एनकाउंटर कर देना चाहिए

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM (IST)

    राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अलीगढ़ के छर्रा में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सोशल सर्विस फार लिविंग सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं गांव के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    समारोह में मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, डा. अनामिका गुप्ता, एएमयू प्रोफेसर, मुजाहिद बेग में मौजूद थे।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा Akhil Bhartiya Aatankwad Virodhi Morcha के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा Maninderjeet Singh Bitta ने कहा कि हमारा राष्ट्र एक है। मानवता का लहू बहाने वाले मारी बहन-बेटियों का सुहाग उजाड़ने वाले अपराधियों को जेल भेजने के वजाय सीधे एनकाउंटर कर देना चाहिए। देश के तिरंगा को हमारे अमर बलिदानियों ने अपने रक्त से सींचकर बनाया है। राष्ट्र को धर्म के आधार पर नहीं देखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Mathura Banke Bihari Temple Incident: मथुरा बांके बिहारी मंदिर में फिर न हो हादसा, सुझाव देंगे अलीगढ़ मंडल के कमिश्‍नर

    Maninderjit Singh Bitta ने प्रतिभावान बच्‍चों को सम्‍मानित किया

    राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अलीगढ़ के छर्रा में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सोशल सर्विस फार लिविंग सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं गांव के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।

    सभी धर्म के लोगों ने बलिदान देकर आजादी दिलाई

    Maninderjit Singh Bitta ने कहा हिंदू, मुस्लिम, सिख व इसाई सभी धर्म के लोगों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई है। यह प्रत्येक नागरिक का देश है। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर व हर हाथ में तिरंगा पहुंचने से देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्रधर्म की भावना जाग्रत हुई है।

    बच्चों को ये पुस्तकें पढ़नी जरुरी

    Maninderjit Singh Bitta ने कहा कि सभी को विचार करना है और अपने बच्चों को भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, अब्दुल हमीद, अशफाकउल्ला खां, एपीजे अब्दुल कलाम, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराण प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई की कहानी वाली पुस्तकें पढने को दें। जिससे देश के हर नौजवान के अंतर्मन में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा हो।

    भारत धर्मनिरपेक्षता की मिसाल

    कार्यक्रम में AMU के डीएसडब्‍लू प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्षता की मिसाल दुनिया भर में दी जाती है। गंगा, जमुनी तहजीब यहां की पहचान है। इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान गांव स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन का मनेंद्रजीत बिटटा ने फीता काटकर उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्या अर्चना फौजदार व गंगा संरक्षण समिति के सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने किया।

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर सोशल सर्विस फार लिविंग सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह, डा. अनामिका गुप्ता एएमयू प्रोफेसर, मुजाहिद बेग, दीपक वर्मा, प्रधान मनोज राजपूत, विपिन गुप्ता उर्फ छोटू, रवि राजपूत, हरिकेश सिंह, लोकेश कुमार, चांदनी, प्रधान मधु सिंह, चौ. महेंद्र सिंह, पवन कुमार, हर्षित प्रधान, विपुल गुप्ता, श्योदान सिंह, जगदीश, अंकित सिंह, रोहित वर्मा, सुनील आर्य, प्यारेलाल बघेल, वीरेंद्र सिंह, अंबर शेरवानी, सीताराम शर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।