Karwa Chauth Aligarh Moon Rising Time: अलीगढ़, हाथरस व आसपास जिलों में इस समय दर्शन देंगे चंद्रदेव
Karwa Chauth 2022 Aligarh Moon rising timeअलीगढ़ मंडल में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है। अलीगढ़ व हाथरस में कभी धूप तो कभी छांव जैसे मौसम में सुहागिन महिलाएं भी चिंतित हैं। मौसम की बदमिजाजी को लेकर सुहागिन महिलाएं चंद्रोदय को लेकर संशय की स्थिति में हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। Karwa Chauth 2022 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मंडल में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है। अलीगढ़ व हाथरस में कभी धूप तो कभी छांव जैसे मौसम में सुहागिन महिलाएं भी चिंतित हैं। मौसम की बदमिजाजी को लेकर विशेषकर सुहागिन महिलाएं करवा चौथ Karwa Chauth पर चंद्रोदय को लेकर संशय की स्थिति में हैं। लेकिन बुधवार को साफ हुए मौसम ने गुरुवार को करवा चौथ के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। इससे सुहागिन महिलाएं उत्साहित हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार Karwa Chauth पर अलीगढ़ में चंद्रदेव हाथरस से पहले दर्शन देंगे। अलीगढ़ में 8.08 बजे रात व हाथरस में 8.10 बजे चंद्रोदय होने की पूरी-पूरी उम्मीद है। जबकि एटा- कासगंज में चंद्रोदय रात 8 बजकर 32 मिनट से आरंभ होने की पूरी-पूरी आशंका है।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: अलीगढ़ जेल में करवाचौथ पर पिया से फोन पर बात कर सकेंगी महिलाएं, मुलाकात की भी व्यवस्था
Karwa Chauth पर दिन रहेगी चतुर्थी तिथि
करवा चौथ Karwa Chauth पर गुरुवार को चतुर्थी तिथि पर सूर्योदय होने के कारण पूरे दिन चतुर्थी रहेगी। इसी दिन सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस पाए थे। ऐसे में महिलाएं इस दिन अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख कर अपने सुहाग की सलामती की भगवान से प्रार्थना करेंगी। चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूरे दिन रखे व्रत का पारायण किया जा सकेगा। संध्याकाल काल में भगवान शिव माता पावर्ती और गणेश भगवान का पूजन व कथा श्रवण काफी मंगलकारी रहेगा। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं उत्साहित हैं। व्रत से संबंधित जरूरी सामानों की खरीदारी महिलाओं ने पहले ही कर ली है।
करवा चौथ पर बाजार में आई बहार
Karwa Chauth का पर्व पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। इस बार यह पर्व 13 अक्टूबर को पड़ रहा है। इसके चलते बाजारों में साड़ियों व सूट की दुकानों पर चुनिंदा ब्रांड के कपड़ों की बहार भी आई है। कारोबारी ने बताया कि सिल्क की साड़ियों के साथ नेट व एंब्रायडरी की साड़ियों की भी मांग है। ब्रासो व आरगेंजा कपड़े की साड़ियों की मांग ज्यादा है। इस समय लाइट एंब्रायडरी का फैशन चल रहा है। एंब्रायडरी की हुई साड़ी ज्यादा मांगी जा रही हैं। साड़ियों के अलावा जयपुरी वर्क के सलवार सूट व बनारसी सूट की ओर युवतियों व महिलाओं का रुझान है। सिल्क, नेट की साड़ियां एक हजार रुपये से शुरू होकर तीन से चार हजार रुपये तक ही ज्यादा बिक रही हैं। ब्रासो व आरगेंजा कपड़ों की साड़ियां भी 800 रुपये से लेकर दो हजार रुपये की रेंज में उपलब्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।