Karwa Chauth 2022: अलीगढ़ जेल में करवाचौथ पर पिया से फोन पर बात कर सकेंगी महिलाएं, मुलाकात की भी व्यवस्था
Karwa Chauth 2022 जिला कारागार में करवाचौथ का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इस बार 71 महिलाएं व्रत रह रही हैं। दिन में महिलाएं अपने पति से फोन पर बात सकेंगी। इसी तरह जेल में बंद पुरुषों को भी उनकी पत्नियों से बात कराने की व्यवस्था की गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। Karwa Chauth 2022 जिला कारागार में करवाचौथ का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। इस बार 71 महिलाएं व्रत रह रही हैं। दिन में महिलाएं अपने पति से फोन पर बात सकेंगी। इसी तरह जेल में बंद पुरुषों को भी उनकी पत्नियों से बात कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जो पति-पत्नी दोनों जेल में हैं, उनकी मुलाकात भी कराई जाएगी।
करवा चौथ पर जेल में खास व्यवस्था
जिला कारागार में वर्तमान में 4281 कैदी-बंदी मौजूद हैं। इनमें 194 महिला बंदी भी शामिल हैं। कोरोना काल में लंबे समय बाद मुलाकात शुरू होने के चलते बंदियों के चेहरों पर मुस्कान आई। वहीं अब जेल प्रशासन की ओर से त्योहारों को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। इसमें सबसे पहले Karwa Chauth करवाचौथ पर विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाएं पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ करेंगी। वहीं दिन में महिलाओं की जेल के पीसीओ के माध्यम से उनके पतियों से बात कराई जाएगी। लगभग चार-पांच मिनट का समय निर्धारित रहेगा।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Aligarh Moon Rising Time: अलीगढ़, हाथरस व आसपास जिलों में इस समय दर्शन देंगे चंद्रदेव
जेल में बंद पति पत्नी की होगी Karwa Chauth पर मुलाकात
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जेल के बंद होने के समय से पहले पति-पत्नी की मुलाकात भी कराई जाएगी। इसके अलावा महिलाएं हर साल की तरह पूजा पाठ करते हुए व्रत रखेंगी। व्रत खोलने के बाद उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
Karwa Chauth व्रत महत्व बढ़ाएंगे कई दुर्लभ योग
करवा चौथ Karwa Chauth पर शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि मीन में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। कुल मिलाकर ये सभी ग्रह मिलकर बेहद शुभ स्थितियां बना रहे हैं। इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 01.59 बजे से 14 अक्टूबर को सुबह 03.08 बजे तक रहेगी। हाथरस में चंद्रमा लगभग 08.10 बजे पर दिखाई देगा।
करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदाई मानी जाती है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इसकी तैयारी कई दिनों से की जा रही है। वहीं कुंवारी कन्याएं मन पसंद जीवन साथी पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं।
- पं. सीपु जी महाराज, ज्योतिषाचार्य
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।