Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth Aligarh Moon Rising Time: करवा चौथ पर अलीगढ़ व हाथरस में दिखेे चंद्रदेव , सुहागिनों ने खोला व्रत

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 07:11 PM (IST)

    Karwa Chauth Aligarh Moon Rising Time करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं का मौसम खूब साथ दिया। अलीगढ़ मंडल में सुबह से ही मौसम साफ रहा। अलीगढ़ में 8.08 बजे रात व हाथरस में 8.10 बजे चंद्रमा दिखेगा। चंंद्रमा दिखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी।

    Hero Image
    Karwa Chauth 2022 करवा चौथ को लेकर सुहागिल महिलाएं एक दिन पहले तक खरीदारी करती रहीं।

    अलीगढ़, जेएनएन। Karwa Chauth Aligarh Moon Rising Time उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं का मौसम खूब साथ दिया। अलीगढ़ मंडल में सुबह से ही मौसम साफ रहा। अलीगढ़ में 8.08 बजे रात व हाथरस में 8.10 बजे चंद्रमा दिखेगा। चंंद्रमा दिखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत का महत्व बढ़ा रहे खास दुर्लभ योग, ऐसे पूजन करने से आएगी खुशहाली

    सुहागिन महिलाएं उत्‍साहित

    अलीगढ़ मंडल में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है। अलीगढ़ व हाथरस में कभी धूप तो कभी छांव जैसे मौसम में सुहागिन महिलाएं भी चिंतित हैं। मौसम की बदमिजाजी को लेकर विशेषकर सुहागिन महिलाएं करवा चौथ Karwa Chauth पर चंद्रोदय को लेकर संशय की स्थिति में हैं। लेकिन बुधवार को साफ हुए मौसम ने गुरुवार को करवा चौथ के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। इससे सुहागिन महिलाएं उत्‍साहित हैं।

    ज्‍योतिषाचार्य के अनुसार Karwa Chauth पर अलीगढ़ में चंद्रदेव हाथरस से पहले दर्शन देंगे। अलीगढ़ में 8.08 बजे रात व हाथरस में 8.10 बजे चंद्रोदय होने की पूरी-पूरी उम्‍मीद है। जबकि एटा- कासगंज में चंद्रोदय रात 8 बजकर 32 मिनट से आरंभ होने की पूरी-पूरी आशंका है।

    यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: अलीगढ़ जेल में करवाचौथ पर पिया से फोन पर बात कर सकेंगी महिलाएं, मुलाकात की भी व्‍यवस्‍था

    Karwa Chauth पर दिन रहेगी चतुर्थी तिथि

    करवा चौथ Karwa Chauth पर गुरुवार को चतुर्थी तिथि पर सूर्योदय होने के कारण पूरे दिन चतुर्थी रहेगी। इसी दिन सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस पाए थे। ऐसे में महिलाएं इस दिन अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख कर अपने सुहाग की सलामती की भगवान से प्रार्थना करेंगी। चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूरे दिन रखे व्रत का पारायण किया जा सकेगा। संध्याकाल काल में भगवान शिव माता पावर्ती और गणेश भगवान का पूजन व कथा श्रवण काफी मंगलकारी रहेगा। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं उत्‍साहित हैं। व्रत से संबंधित जरूरी सामानों की खरीदारी महिलाओं ने पहले ही कर ली है।

    comedy show banner
    comedy show banner