Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalyan Singh: राममंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह ने भरी थी हुंकार, कहा जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता है, हमें रुकना नहीं

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 03:31 PM (IST)

    Kalyan Singh कल्याण सिंह के जन्मदिन पर लोगों को राममंदिर आंदोलन की याद आ गई। आज अयोध्या में श्रीराम विराजमान होने वाले हैं और राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बात 1991-92 की है। यह वो दौर था जब राममंदिर आंदोलन चरम था। रामभक्त अयोध्या कूच कर रहे थे। पुलिस उन्हें रोकने में लगी हुई थी। चोरी-छुपके राम भक्त प्रवेश पा ही जाते थे।

    Hero Image
    राममंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह ने भरी थी हुंकार

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह का आज जन्मदिन है। इस दुनिया में अब नहीं रहे इस खास शख्स को आज पूरा देश याद कर रहा है। कल्याण सिंह के जन्मदिन पर लोगों को राममंदिर आंदोलन की याद आ गई। आज अयोध्या में श्रीराम विराजमान होने वाले हैं और राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। राममंदिर के बनने का सपना कल्याण सिंह ने देखा था और उसे पूरा करने के लिए उन्होंने लड़ाई भी लड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बात 1991-92 की है। यह वो दौर था जब राममंदिर आंदोलन चरम था। रामभक्त अयोध्या कूच कर रहे थे। पुलिस उन्हें रोकने में लगी हुई थी। चोरी-छुपके राम भक्त प्रवेश पा ही जाते थे। उस समय कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभा रहीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री एडवोकेट पूनम बजाज ने बताया कि एक जत्थे का नेतृत्व बाबूजी कल्याण सिंह को करना था।

    जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता रुकना नहीं

    एडवोकेट पूनम बजाज ने बताया कि जत्थे के अयोध्या में प्रवेश करने से ज्यादा चुनौती ये थी कि बाबू जी गिरफ्तार न हो जाएं। प्रवेश के दौरान ही गिरफ्तारी हो गई तो पूरा प्लान चौपट हो जाएगा। इसके चलते वो अयोध्या में प्रवेश के दौरान जत्थे में शामिल नहीं हुए। जत्था जैसे ही हनुमानगढ़ी के पास पहुंचा तभी कल्याण सिंह उसमें शामिल हो गए। यह देख पुलिस वालों के होश उड़ गए। बाबू जी ने वहां राम भक्तों को संबोधित किया। कहा, जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता है, हमें रुकना नहीं, थकना नहीं । उनके इस संदेश ने रामभक्तों में जोश भरने का काम किया।

    लोगों ने कुछ यूं किया याद

    बाबूजी गांव वालों को बड़ा प्यार करते थे। मुख्यमंत्री रहते जब भी आते थे सबसे बात करते थे। मंदिर निर्माण में उनका अहम योगदान है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। -विजय पाल सिंह, मढ़ौली

    बाबूजी कल्याण सिंह की वजह से श्रीराम मंदिर बना है। बाबूजी न होते तो यह असंभव था। मंदिर बनने से मैं बहुत खुश हूं। बाबू जी होते तो और भी अच्छा लगता। - रमेश चंद्र, मढ़ौली

    राम जी ने पिता का वचन पूरा करने के लिए भरत के लिए गद्दी छोड़ी थी। बाबू जी ने भी राम जी के लिए मुख्यमंत्री पद त्याग दिया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। -सतीश गौतम, सांसद

    बाबूजी के साथ काम करने का मौका मिला। योजनाबद्ध तरीके से काम करते थे। पुलिस को चकमा देकर अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास रामभक्तों को संबोधित करना ऐतिहासिक पल था। राम मंदिर निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। - पूनम बजाज, वरिष्ठ भाजपा नेत्री

    जन्मदिन मनाने लखनऊ पहुंचे भाजपाई

    पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म दिन बनाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई लखनऊ पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के नेतृत्व में आवास पर हवन-यज्ञ को आयोजन किया गया।