Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस महीने क‍ितने ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचेगा पारा? लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम व‍िशेषज्ञों ने द‍िया बड़ा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 13 Feb 2025 08:02 AM (IST)

    Weather News मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 14 फरवरी तक 28 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। 17 फरवरी से तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    तापमान में लगातार हो रही वृद्धि। - सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता,  अलीगढ़। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि चौंका रही है। खासकर किसानों की चिंता बढ़ाए हुए हैं। बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। दोपहर के समय धूप से लोग बचते नजर आए। लेक‍िन, रात ठंडी हवा चलते से सर्दी का अहसास रहा। अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूमतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले वर्ष इस दिन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तापमान में लगातार वृद्धि होने के आसार हैं। इस महीने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इतना अधिक तापमान तापमान पिछले वर्ष मार्च और अप्रैल माह में रहा था। इसका कारण जलवायु में परिवर्तन बताया गया है। आने वाले दिनों में धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में खिली धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था। तीन और चार फरवरी को छाए बादल और बूंदाबांदी के कारण कुछ राहत मिली लेकिन इसके बाद पारा फिर बढ़ता चला गया। पिछले दिनों पछुआ हवा भी चली। बुधवार को तेज धूप के साथ धूल भरी हवा चली। इसके बावजूद मौसम में दिनभर गर्माहट रही।

    गेहूं को हो सकता है नुकसान

    तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डा. अनंत कुमार का कहना है कि गेहूं की बालियों में दाना जल्दी भरना शुरू हो जाएगा। सामान्य रूप से दाना बनने का समय 45 दिन का होता है। आने वाले दिनों में धूल भरी हवा चलेगी। इससे मिट्टी की नमी कम होगी। ऐसे में किसान गेहूं और अन्य फसलों में पानी की संख्या बढ़ाएं।

    यह है पूर्वानुमान

    मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 14 फरवरी तक 28 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। 17 फरवरी से तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इस दिन 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है। यह 18 फरवरी को 30, 19 फरवरी को 31 हो सकता है। 22 फरवरी को 32 डिग्री अधिकतम तापमान होने की संभावना है।

    सेहत का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार

    फिजिशियन नितिन गुप्ता ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है, लेक‍िन सुबह व रात में अभी भी ठंड है। इसलिए जीवनशैली व खानपान में एक साथ बदलाव न करें। ठंड लगने से बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम व निमोनिया तक हो सकता है। कुछ लोग तो आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक का सेवन करने लगे हैं, जिससे बीमार पड़ रहे हैं। सुबह व रात की ठंड से बचाव करें।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी, 15 से फ‍िर शुरू होगी ठंड; यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम