विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी, 15 से फ‍िर शुरू होगी ठंड; यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Published: Thu, 13 Feb 2025 07:12 AM (GMT+05:30)

UP Weather Update गुरुवार को पूरे दिन 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है ...और पढ़ें

UP में 15 से फ‍िर शुरू होगी ठंड।
UP में 15 से फ‍िर शुरू होगी ठंड।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। फरवरी आमतौर पर हल्की ठंड और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। दोपहर होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

आज और कल चलेंगी तेज हवाएं

आज यानी कि‍ गुरुवार को पूरे दिन 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ जिलों में हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

गर्मी में हुआ इजाफा

हालांक‍ि इसके बाद फिर से गर्मी में तेज़ी से इजाफा होने की संभावना है। आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल से तेज गर्मी शुरू होती है, लेकिन इस बार फरवरी में ही लोग गर्म कपड़ों से मुक्ति पाने लगे हैं। दोपहर में बाहर निकलने पर लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।

दाेबारा शुरू होगी ठंड

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञान‍िक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया क‍ि गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा से दो से तीन डिग्री तापमान गिर सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी। फरवरी के आखिर तक गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी संभाग के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, मऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शुष्‍क बना रहेगा मौसम

इसके अलावा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उसके बाद फिर मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। वहीं आपको बता दें क‍ि इन द‍िनों प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।

न्यूनतम तापमान में होगी वृद्ध‍ि

प्रदेश में 10 ड‍िग्री सेल्सियस से ऊपर न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: वैलेंटाइन वीक में मौसम ने चौंकाया, कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम; देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; संगम में डुबकी लगाने से पहले पढ़ लें मौसम का अपडेट