विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News: नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, दहशत में आए यात्री, समय पर बुझाने से बड़ा हादसा टला

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:20 AM (IST)

Aligarh News In Hindi कुछ दिनों पहले मुदरै में हुए अग्निकांड के बाद रेलवे विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। ...और पढ़ें

Aligarh News: नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Aligarh News: नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में लगी आग, कोई हताहत नहीं

HighLights

  1. नई दिल्ली से कामख्या जा रहा थी ट्रेन
  2. अलीगढ़ स्टेशन पर आधा घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नई दिल्ली से कामख्या जा रही नार्थ-ईस्ट सुपर फास्ट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच संख्या डी-5 में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आग से यात्री बेचैन हो गए। कोच के गेट के निकट लगे बिजली के तारों के बाक्स से उठ रहे धुआं को ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारी ने देख लिया।

छोटे अग्निशमन उपकरणाें से पाया आग पर काबू

ट्रेन के स्टेशन पर खड़े होने पर कैरिज एंड वैगन के अधिकारी-कर्मचारी, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक आदि पहुंचे और खुद आग बुझाने में जुट गए। छोटे अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के कारण ट्रेन आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।