Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News : बेटी की डिलीवरी को पैसे जुटाने आई महिला की मौत, वीडियो कालिंग से किए मां के अंतिम दर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 10:21 PM (IST)

    Aligarh News बेटी की डिलीवरी के लिए पैसों के इंतजाम के लिए पश्‍चिम बंगाल से अलीगढ़ आई महिला की मौत हो गयी। घर के हालात ऐसे थे कि बेटी मां के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ नहीं आ सकी तो उसे वीडियो कालिंंग से अंतिम दर्शन कराया गया।

    Hero Image
    मानव उपकार संस्था ने अंतिम संस्कार से पहले वीडियो कालिंग के जरिए बेटी को मां के अंतिम दर्शन कराए।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : इसे दुर्भाग्य कहें या मजबूरी, जिस बेटी की डिलीवरी के लिए पैसे जुटाने पश्चिम बंगाल से आई मां दर-दर भटक रही थी, वो बेटी मां के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सकी। आर्थिक तंगी ने उसके कदम रोक दिए थे। हालत भी ऐसी नहीं कि बस या ट्रेन में धक्के खाकर अलीगढ़ आ सके। मानव उपकार संस्था ने अंतिम संस्कार से पहले वीडियो कालिंग के जरिए बेटी को मां के अंतिम दर्शन करा दिए। बेटी फफक-फफक कर रो पड़ी। ये देख संस्था के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत

    मानव उपकार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई थी। 16 नवंबर को शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के पास से मोबाइल मिला। इसमें एक नंबर बेटी विपली बर्मन पत्नी चंदल बर्मन का था। बेटी से बात हुईं तो महिला की शिनाख्त बुलबुली पत्नी स्वः विपुल बर्मन निवासी शिघुलकुशी जनपद कुश विहार (पश्चिम बंगाल) के रूप में हो सकी।

    वीडियो कालिंग से किए अंतिम दर्शन

    विपली ने बताया कि उसकी डिलीवरी के लिए पैसे जुटाने मां मजूदरी करने नोएडा के ठेकेदार हाशिम के साथ गई थी। फिर बीमार पड़ गई। पति चंदन के साथ वह मां के घर रहती है। भाई-बहन भी नहीं हैं। इतने पैसे नहीं थे कि अलीगढ़ आकर मां का अंतिम संस्कार करा सके। विष्णु कुमार ने बताया कि 72 घंटे पूरे होने पर पोस्टमार्टम उपरांत संस्था द्वारा नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। तभी विपली ने एक कांस्टेबल के मोबाइल पर बात की और मां के अंतिम दर्शन करने की इच्छा जताई। तब वीडियो कालिंग के जरिए अंतिम दर्शन कराए गए।

    *Aligarh News : कासगंज से अवकाश लेकर अलीगढ़ को चला पीएसी जवान गायब, थाने में स्‍वजन को टरकाया गया*

    फ्रीजर खराब होने से फूलने लगा शव

    महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखा गया था। विष्णु कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शव लाया गया तो तेज दुर्गंध आ रही थी। शायद फ्रीजर खराब होने के कारण ऐसा हुआ। शव फूल गया था। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव का भी अंतिम संस्कार कराया गया।