विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपराधियों के खिलाफ प्रशासन का चाबुक, 28 अपराधी छह महीने के लिए जिला बदर

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 07:33 PM (IST)

अलीगढ़ में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन का चाबुक जारी है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये अपर जिला अधिकारी प्रशासन ...और पढ़ें

अपराधियों के खिलाफ प्रशासनिक चाबुक जारी है।
अपराधियों के खिलाफ प्रशासनिक चाबुक जारी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ प्रशासनिक चाबुक जारी है। अपर जिला अधिकारी प्रशासन डीपी पाल ने अब जिले में गुंडा एक्ट में निरूद्घ किए गए 28 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। छह महीने तक यह जिले की सीमा से बाहर रहेंगे।

ये लोग किए गए जिला बदर

एडीएम प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पिसावा के बिजना निवासी अमित कुमार, जलालपुर निवासी संदीप,पलसेड़ा निवासी दिलावर, महगौरा निवासी योगी, टपपल के घरबरा निवासी अभय उर्फ भौला चौधरी, हामिदपुर निवासी श्राजकुमार, मौर निवासी सोनू, गुड्डू, नरेंद्र, प्रदीप कुमार, कौशेंद्र व हामिदपुर निवासी जैकी को जिला बदर किया गया। खैर के जंगलगढ़ी निवासी पतला, जावेद, चंडौस के शाहपुर निवासी ताहिर, राहुल उर्फ टिल्लू, रामपुर शाहपुर निवासी गुलफाम व रिजवान को जिला बदर किया गया। इसके साथ ही इगलास के दुमैडी निवासी रोहताश को जिला बदर किया गया है। गौंड़ा के धारागढ़ी निवासी सुधीर, लोधा राइट के अशरफ, खैर के उदयपुरा निवासी सुबोध, टप्पल के बाजौदा निवासी राकेश, लोधा के बुलाकगढ़ी निवासी सुमित, पिसावा के पलसेड़ा निवासी कर्मवीर, खैर के मऊ निवासी राहुल व इगलास गौंड़ा मोड़ निवासी छोटू उर्फ दिनेश को जिला बदर किया गया है।

सीमेंट फैक्ट्री के लाइजनिंग आफीसर से मारपीट कर धमकी दी

जवां। सीमेंट फैक्ट्री के एक लाइजनिंग आफिसर से मारपीट कर धमकी देने के मामले में पीड़ित ने हमलावर के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छेरत निवासी विशाल चौहान पुत्र विपिन चौहान जेके सीमेंट फैक्ट्री में लाइजनिंग आफिसर के पद पर तैनात है। यहीं पर गैलेक्सी छेरत कालोनी निवासी निशांत उर्फ छोटू पुत्र दिनेश सिंह कान्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी करता है जो थाना लोधा के गांव भरतपुर का मूल निवासी है। जिसके अनुशासनहीनता व अनुचित व्यवहार के चलते कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इस पर 29 जून की सुबह 9:00 बजे निशांत ने विशाल पर फैक्ट्री से निकलवाने का आरोप लगा गाली गलौज की,मारपीट की व धमकी दी। मामले की रिपोर्ट विशाल चौहान ने युवक के खिलाफ थाना में दर्ज कराई है।