विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चा तुतलाता है तो स्पीच थेरेपी दें

By Edited By:
Published: Thu, 03 Dec 2015 01:03 AM (IST)

अलीगढ़ : सर्दियां शुरू होते ही नवजात शिशु व अन्य बच्चे बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। इला

News Article Hero Image

अलीगढ़ : सर्दियां शुरू होते ही नवजात शिशु व अन्य बच्चे बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। इलाज के बाद भी समस्या हो रही है। बच्चों के बीमारियों से बचाव व इलाज पर बुधवार को 'हैलो जागरण' में रूसा मेडिकल सेंटर के निदेशक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार ने परामर्श दिया।

छह साल का बेटा सोते समय दांत किटकिटाता है।

- मनीश्वर उपाध्याय, अंडौरी हसायन।

- बच्चे को कीड़े मारने की दवा जेंटिल सिरप एक ही बार में पूरा पिला दें। कैल्शियम भी देना शुरू करें।

पांच साल के बेटे को सर्दी-खांसी की शिकायत रहती है।

- विपिन, रूहेरी (हाथरस)।

बच्चे को इबास्ट-एम की एक गोली रोजाना सोते समय दे। लाभ मिलेगा।

पांच साल का बेटा तुतलाता है।

- भूदेव प्रसाद, कटरा, अलीगढ़।

ऐसे बच्चों के सामने आप खुद भी साफ बोलें। बच्चों को डांटे नहीं। ज्यादा बीमार रहने की वजह से कई बार बच्चा हकलाने व तुतलाने लगता है। स्पीच थेरेपी की मदद से तुतलाना बंद हो जाएगा।

पांच साल के बच्चे का सोते समय पेशाब निकल जाता है।

- डॉ. रशीद अब्बास, चरकवालान चौराहा, अलीगढ़।

पांच-छह साल की उम्र तक बिस्तर में पेशाब सामान्य बात है। आप सोते समय उसे पेय पदार्थ न दें। पेशाब कराकर सुलाएं। रात में पेशाब कराएं। दवा की जरूरत नहीं है। कोई मानसिक समस्या हो सकती है। समस्या ज्यादा बड़े तो रूटीन टेस्ट करा सकते हैं।

छह साल का बेटा है। बार-बार सर्दी और खांसी हो जाती है।

- मोहित गुप्ता, विजयगढ़, अलीगढ़।

बच्चे को एलर्जिक खांसी हो सकती है। पानी उबालकर बिना विक्स डाले भाप दें। खंट्टी, तैलीय व तीखी चीजें न खिलाएं। एल मोंट्स किड दवा रात को सोते समय दें, लाभ मिलेगा।

बच्चे को जन्म से ही उल्टियों की शिकायत है।

- राहुल, हकीम की सराय, अलीगढ़।

बच्चे को कब्ज की शिकायत लगती है। इसे चिप्स, कुरकुरे, कचरी या कोई अन्य स्नैक्स खाने को न दें। मसालेदार चीज भी न खिलाएं। डाइजिन की चूसने वाली गोली खिलाएं।

.............

सर्दी में बरतें सावधानियां

डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों को बाजार की कोई भी चीज न खिलाएं। धूल, मिंट्टी व धुएं से बचाकर रखें। गरम कपड़े पहनाना शुरू कर दें। छोटे बच्चों को बोतल से दूध न पिलाएं। समय से टीकाकरण भी बेहद जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।