पैर मुड़े हुए और जमीन छू रहे थे... पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवती का शव, भाई ने हत्या का लगाया आरोप
घर से लापता लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैली। आगरा में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया ग ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, बरहन/आगरा। Agra News: आगरा में एक युवती का शव घर से 300 मीटर दूर चबूतरे पर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार रात 12 बजे से लापता थी। भाई ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला बरी के मान सिंह की 18 वर्षीय बेटी रजनी सोमवार को गांव में ही आयोजित आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
स्वजन ने बताया कि शाम को पड़ोस में दावत खाने के बाद घर लौट आई थी। रात 12 बजे वह लापता हो गई। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर पूर्व प्रधान श्यामबाबू के चबूतरे पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्वजन ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने के लगाए आरोप
पूर्व प्रधान का मकान काफी समय से खाली है। वहां कोई नहीं रहता है। स्वजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। भाई करन सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उनका गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन वह आए दिन शराब पीकर गालीगलौज कर धमकी देता था।
एसीपी पीयूष कांत राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः जयमाला से पहले दूल्हे की डिमांड पर खड़ा हो गया बखेड़ा, गुस्साई दुल्हनों ने शादी से किया इनकार; लौटाई बरात
ये भी पढ़ेंः 'प्रेमी संग रहूंगी जबरन कराई मेरी शादी...' 15वें दिन सास को बंद कर भागी नई बहू के रंग देखकर उड़े सभी के होश
पैर मुड़े हुए, जमीन छू रहे थे
रजनी का शव जिस पेड़ पर फंदे से लटका मिला, उस पेड़ की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। 10 फीट की ऊंचाई पर युवती रजनी का शव फंदे से लटका था। पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।