विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शेयर मार्केट के फ्रेंड से दोस्ती नहीं तोड़ेगी, पत्नी ने रखी शर्त 'शक करना बंद करे पति, तब जाउंगी साथ'

Published: Mon, 21 Oct 2024 12:00 PM (IST)

पत्नी के शेयर मार्केट के दोस्त से लगातार बातचीत करने से पति को शक हो गया। विवाद बढ़ने पर मामला ...और पढ़ें

पत्नी ने रखी शर्त शक करना बंद करे पति, तब जाउंगी साथ। (प्रतीकात्मक फोटो)
पत्नी ने रखी शर्त शक करना बंद करे पति, तब जाउंगी साथ। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शेयर मार्केट का काम करती है पत्नी, पति है व्यापारी
  2. शक के चलते हुई रार, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

जागरण संवाददाता, आगरा। शेयर मार्केट में काम करने वाली पत्नी द्वारा मित्र से लगातार अपडेट लेने ने रार करा दी। व्यापारी पति को शक हो गया। जिसे लेकर टोकने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

पत्नी ने पुलिस में शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। यहां पत्नी ने काउंसलर के सामने शर्त रख दी। कहा कि मित्र से संबंध नहीं खत्म करेगी। पति शक करना बंद करे, तभी वह साथ जाएगी।

शादी से पहले से ही युवती की युवक से मित्रता

दंपती की शादी एक वर्ष पहले हुई है। पति व्यापारी है। उसने काउंसलर को बताया कि पत्नी लगातार किसी से मोबाइल पर बात करती है। कई बार मना करने पर भी बात करना बंद नहीं किया। वहीं, पत्नी का काउंसलर से कहना था कि उसकी शादी से कई वर्ष पहले से युवक से मित्रता है। युवक से पारिवारिक संबंध हैं, वह शेयर मार्केट का जानकार है। उसी की सलाह पर शेयरों का काम शुरू किया था। वह कई वर्ष से शेयर मार्केट से जुड़ी है।

शेयर से संबंधित समस्या पर लेती है सलाह

शेयर से संबंधित कोई समस्या आने पर मित्र से अक्सर सलाह लेनी पड़ती है। पति की शक करने की आदत के चलते अपनी मित्रता नहीं तोड़ेगी। पत्नी का कहना था कि पति को शक करना छोड़ना होगा, तभी वह उसके साथ रहेगी। वह पति से प्यार करती है, लेकिन पति के शक की आदत से उसे पसंद नहीं है। पति को उसके मित्र व कारोबारी गुरु के प्रति अपना द़ृष्टिकोण बदलना होगा। काउंसलर ने पति-पत्नी को अगली तारीख पर बुलाया है।

ये भी पढ़ेंः 'जालीदार टोपी' पहनकर मुस्लिम बस्ती में भीख मांग रहे थे दो युवक, बच्चा चोरी के शक में पकड़े; AADHAR पर थे ये नाम

करवाचौथ पर पति ने तोड़ दिया साथ ले जाने का वादा

परिवार परामर्श केंद में एक सप्ताह पहले पुलिस और काउंसलर के सामने पति करवाचौथ पर पत्नी को ले जाने का वादा करके गया था। शनिवार काे पत्नी परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी। कई घंटे प्रतीक्षा के बाद भी पति उसे लेने नहीं आया। पति के वादा तोड़ने से नाराज पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। मलपुरा क्षेत्र की युवती की शादी एक वर्ष पहले मथुरा के युवक से हुई थी। प्रति एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। शादी के चार महीने बाद ही मारपीट करने लगा तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ेंः UP By Election: सपा के बाद मायावती ने भी खेला मुस्लिम कार्ड, मीरापुर विधानसभा प्रभारी को बनाया प्रत्याशी

पति और पत्नी में सुलह

पति का आरोप था कि पत्नी सुबह नौ बजे तक सोती है। परिवार परामर्श केंद्र में पिछले शनिवार को काउंसलिंग के बाद दोनों में सुलह हो गई। पति ने करवाचौथ पर पत्नी को साथ ले जाने का वादा किया था। पत्नी शनिवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र आकर पति की प्रतीक्षा करती रही, वह नहीं आया। पुलिस ने अब अगली तारीख पर पति को बुलाया है, उससे पूछा जाएगा कि वह क्यों नहीं आया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।