विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जालीदार टोपी' पहनकर मुस्लिम बस्ती में भीख मांग रहे थे दो युवक, बच्चा चोरी के शक में पकड़े; AADHAR पर थे ये नाम

Published: Mon, 21 Oct 2024 11:20 AM (IST)

गांव इनामपुरा में रविवार दोपहर मुस्लिम भेष में भीख मांग रहे दो हिंदू युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हंगामे ...और पढ़ें

Bijnor News: मुस्लिम भेष में भीख मांगते हुए दो हिंदू युवकों को पकड़ा
Bijnor News: मुस्लिम भेष में भीख मांगते हुए दो हिंदू युवकों को पकड़ा

HighLights

  1. मुस्लिम भेष में भीख मांगते हुए दो हिंदू युवकों को पकड़ा
  2. बच्चा चोर बताकर ग्रामीणों ने हंगामा, गांव इनामपुरा का मामला

संवाद सूत्र जागरण मंडावर/बिजनौर। रविवार को मुस्लिम भेष में गांव में भीख मांगते घूम रहे दो हिंदू युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। काफी देर हंगामे के बाद बच्चा चोर होेने का शक जाते हुए उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस युवकों से पूछताछ की है।

बस्ती में भीख मांगने के दौरान पकड़े दोनों

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनामपुर में रविवार की दोपहर एक बजे दो युवक मुस्लिम भेष में मुस्लिम बस्ती में भीख मांग रहे थे। दोनों युवक भीख में दो रुपए से ज्यादा नहीं ले रहे थे। कुछ ग्रामीणों को उन के बोल-चाल व भीख में दो रुपए ही लेने पर शक हो गया। ग्रामीणों द्वारा दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की है। पहले तो उन्होंने ग्रामीणों को कलमा सुनाकर बरगलाने की कोशिश की। फिर उनकी तलाश ली गई।

आधार कार्ड पर रोहित और गोलू लखीमपुर खीरी लिखा

तलाशी के दौरान उनकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड रोहित ओर गोलू निवासी गांव कोटनाथ जिला लखीमपुर खीरी लिखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बच्चा चोर समझ कर पुलिस को सौंप दिया।

ग्राम प्रधान जुनेद ने बताया की पूछताछ में दोनों युवक अपने साथ दस बारह युवक और बता रहे थे। पकड़े गए युवक चोर भी हो सकते हैं। गांव में भेष बदलकर भीख मांगने के पीछे इनका कोई मकसद जरूर हो सकता है।

परिवार की महिलाओं से भी जानकारी लेगी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह विष्ट ने बताया कि इनका परिवार किरतपुर के पास झुग्गी डालकर रहता है। सभी भीख मांगने का काम करते हैं। यह मुस्लिम बस्ती में उनकी तरह का भेष धारण कर लेते हैं। हिंदू बस्ती में हिंदू की तरह कपड़े पहनते हैं। पूछताछ की जा रही है। उनके परिवार की महिलाओं से भी जानकारी ली जा रही है।

ढाबे पर चलीं कुर्सियां, वीडियो प्रसारित

बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित इंडियन ढाबे पर शनिवार रात लकड़ी ठेकेदारों में पैसे के लेनदेन को लेकर गाली- गालौज और मारपीट हो गई। जमकर कुर्सियां चलीं। खाना खा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू पाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी रोहन ठाकुर पुत्र पवन कुमार अपने दोस्तों के साथ इंडियन ढाबे पर खाना खाने गया था।

ये भी पढ़ेंः अखिलेश संग नामांकन दाखिल करेंगे तेजप्रताप यादव, सैफई परिवार के सदस्यों व पार्टी नेताओं का मैनपुरी में जमावड़ा

ये भी पढ़ेंः UP By Election: सपा के बाद मायावती ने भी खेला मुस्लिम कार्ड, मीरापुर विधानसभा प्रभारी को बनाया प्रत्याशी

ढाबा पर मौजूद थे ये लोग

ढाबे पर पहले से लकड़ी ठेकेदार इकबाल पुत्र जफर, शुहेब पुत्र इकबाल निवासी अफजलगढ़, रईस पुत्र अख्तर, अकरम पुत्र अख्तर, अनीस पुत्र अख्तर निवासी गांव इस्लामपुर लालू शादीपुर व असलम के बेटे निवासी मालीवाला थाना कोतवाली देहात वहां मौजूद थे। शनिवार रात 11 बजे पुराने लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट के दौरान इंडियन ढाबे पर जमकर कुर्सियां चलीं। लात-घुसे भी चलें। ढाबा मलिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। रोहन ठाकुर की तहरीर पर सात के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।