Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Hike: एक लाख पार हो सकती है सोने की कीमत, लगातार बढ़ रहे दामों के पीछे यह है 4 बड़ी वजह

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 12:17 PM (IST)

    Gold Price सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों में ही सोने के भाव में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले एक साल में सोने का भाव 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। सोने की कीमतों में वृद्धि के पीछे 4 बड़े कारण हैं। ग्राफ के जरिए समझिए 2014 से 25 तक सोने के दामों में कैसे बढ़ोतरी हुई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल किया गया ग्राफिक

    जागरण संवाददाता, आगरा। सोने के मूल्यों में सुनहरे पंख लगे हैं, मूल्य लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। पांच दिन में मूल्य में दो हजार रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले एक वर्ष में 23 हजार रुपये 10 ग्राम में इजाफा हुआ है। जनवरी 2024 में सोने का मूल्य 63250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। महीने से लगातार मूल्य बढ़ रहे हैं। इससे पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दाम आल टाइम हाई हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को सोने का प्रति 10 ग्राम हाजिर मूल्य में 700 रुपये की वृद्धि हुई और 85950 रुपये पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर एक हजार रुपये की वृद्धि हुई, जिससे मूल्य 86500 रुपये पर जाकर रुका। बजट के बाद भी सोने के मूल्य में रफ्तार से बाजार में अलग-अलग चर्चा है, लेकिन पुराने बाजार से लेकर शोरूम तक सहालग से लेकर आम खरीदारी में भी कोई गिरावट नहीं आई है। वही इस रफ्तार को देख बाजार एक लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद में हैं।

    लगातार दो महीने से सोने के दाम में हो रही वृद्धि

    सोने के मूल्य ने गत दो महीने से वृद्धि हो रही है। जनवरी की शुरुआत में कुछ गिरावट आई, लेकिन उसके बाद जो रफ्तार पकड़ी तो फिर रुकने के नाम नहीं लिया है। दिसंबर में 79000 रुपये हाजिर और एमसीएक्स पर भी इतना ही मूल्य था। पूरा दिसंबर मूल्य इसी के आसपास घूमते रहे, जबकि जनवरी की शुरुआत में 100 रुपये की गिरावट और आ गई थी। इसके बाद मूल्यों ने रफ्तार पकड़ ली तो बीच-बीच में गिरावट भी आई।

    15 जनवरी को 2600 रुपये बढ़े दाम

    15 जनवरी को मूल्यों में 2600 रुपये की वृद्धि हुई और 81 हजार रुपये के करीब पहुंच गया। इसके बाद सोने के मूल्यों में वृद्धि की निरंतरता बढ़ती रही और बजट से ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को मूल्य सोना हाजिर, 84500 और सोना एमसीएक्स, 84400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद भी मूल्य थमे नहीं और पांच दिन में हाजिर से लेकर एमसीएक्स पर लगातार वृद्धि हो रही हैं।

    वहीं बाजार में सोने की रफ्तार तेज होने की आशंका है। सहालग की खरीद तो हो ही रही है, बल्कि महिलाएं खरीद कर रखने को भी खरीदारी कर रही हैं।

    ये है मुख्य कारण

    • अमेरिका में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद नीतियों में परिर्वतन
    • कनाड़ा में बैंक ब्याज की दरों में आई कमी
    • सहालग के सीजन के कारण अधिक खरीदारी
    • स्टॉक मार्केट में वैश्विक गिरावट

    सोने के मूल्य

    वर्ष मूल्य
    2014 30,100
    2015 26,245
    2016 28,300
    2017 29,500
    2018 30,650
    2019 38,500
    2020 47,700
    2021 44,013
    2022 51,500
    2023 59,500
    2024 63,900
    2025 86,500

    (सभी मूल्य प्रति 10 ग्राम में लगभग में हैं और उस वर्ष के कम से कम मूल्य हैं।)

    दो महीने में ऐसे हुई वृद्धि

    एक दिसंबर

    सोना हाजिर, 79200

    सोना एमसीएक्स,79000

    15 दिसंबर

    सोना हाजिर, 79000

    सोना एमसीएक्स, 78700

    एक जनवरी

    सोना हाजिर, 78900

    सोना एमसीएक्स, 78600

    15 जनवरी

    सोना हाजिर, 80725

    सोना एमसीएक्स, 80500

    एक फरवरी

    सोना हाजिर, 84500

    सोना एमसीएक्स, 84400

    (सभी मूल्य प्रति 10 ग्राम हैं।)

    कनक सानवी ज्वेलर्स के सत्येंद्र बंसल ने बताया

    सोने की रफ्तार अभी थमने की कोई उम्मीद नहीं लग रही है। वहीं डालर की गिरावट और स्टाक मार्केट की वैश्विक गिरावट सोने के मूल्यों की वृद्धि में दिखाई दे रही है। वहीं ग्राहकों में खरीद को लेकर क्रेज और बढ़ गया है।

    लक्ष्मन दास ज्वेलर्स, एमजी रोड, रोहन राजेश हेमदेव ने बताया

    सोने के मूल्यों में वृद्धि एक लाख प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ रही है, जबकि 86 हजार को पार हम पहुंच चुके हैं। सोने के साथ ही हीरे की चमक भी बढ़ रही है और ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें: RBI देगा बड़ी राहत? एक्सपर्ट बोले- इस बार ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

    इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वॉर में भारत का फायदा, अमेरिका के साथ चीन में भी निर्यात बढ़ाने का मौका