Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Agra Zone: पहाड़ों की बर्फबारी से मैदान में 'सर्दी रिर्टन', अनुमान, ठंडी हवाएं गिराएंगी तापमान

    Agra Zone Weather आगरा और आसपास के जिलों में इन दिनों ठंडी हवाएं चल रही हैं। दो दिन पहले तेज धूप ने ठंड छुड़ा दी थी लेकिन पहाड़ी इलाकों पर हुई बर्फबारी ने दोबारा सर्दी लौटा दी। विभाग का मानना है कि हवाएं तापमान को कुछ नीचे कर सकती हैं।

    By Abhishek SaxenaEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 13 Feb 2023 08:20 AM (IST)
    Hero Image
    Weather Update Agra Zone: ठंडी हवाएं चलने से मौसम बदल गया है।

    आगरा, जागरण टीम। ठंडी हवाएं चलीं तो लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान सही निकला। सोमवार की सुबह से तेज हवा चलने लगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने लहसुन किसानों से फसल में पानी और यूरिया खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ रहा था तापमान

    मैनपुरी जनपद और फरवरी माह में ही जिस तेजी से तापमान बढ़ रहा है, उससे मार्च महीने में ही अच्छी गर्मी पड़ने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार ने 13 फरवरी तक तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में प्रभावशाली गिरावट की संभावना जताई थी। सोमवार से 15-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी सतही बयार चली। हालांकि मंगलवार को हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटा तक रहने की सभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें...

    BAMS की उत्तर पुस्तिका बदलने का मामला, 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट, टेंपो चालक की गिरफ्तारी से खुला था मामला

    लहसुन का रखें ख्याल

    कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. विकास रंजन चौधरी ने लहसुन किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि यदि फसल में नाइट्रोजन की दूसरी टाप ड्रेसिंग नहीं की हो तो यूरिया की 75 किलो खाद बोआई के साठ दिन कर दें। रोग और कीटों की रोकथाम को कार्बेंडाजिम12 प्रतिशत, मेंकोजेब 63 प्रतिशतडब्ल्यूपी 300 ग्राम प्रति एकड़ में छिड़काव करें। गर्मी की मक्का और मूंगफली बोआई से पहले मृदा की जांच करा लें।

    आगरा का मौसम

    सोमवार की सुबह की शुरुआत ठंडी हवा के साथ हुई। मौसम विभाग का मानना है कि आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    मथुरा का मौसम

    मथुरा में अधिकतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस-न्यूनतम तापमान- 8 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। अधिकतम आर्द्रता- 49 प्रतिशत-न्यूनतम आर्द्रता - 19 प्रतिशत है।

    मानना है कि सुबह-शाम ठंड रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में कमी आएगी और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। चिकित्सकों का कहना है, सर्द मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    कासगंज का मौसम

    कासगंज में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन भर धूप निकलेगी, मगर ठंडी हवा चलेगी। तापमान में बढोत्तरी होगी।

    तापमान 12 फरवरी अधिकतम : 23.00 न्यूनतम : 13.00आद्रता : अधिकतम 31न्यूनतम