Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2022: एत्मादपुर सीट पर चला भाजपा के धर्मपाल का गणित, बाकी पार्टियों के फार्मूले हो गए फेल, कइयों की जमानत जब्‍त

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 09:55 AM (IST)

    UP Election Result 2022 आगरा की एत्मादपुर विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बसपा के प्रबल प्रताप को 47924 मतों से पछाड़ा। सपा प्रत् ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Election Result 2022: आगरा में एत्‍मादपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए डा. धर्मपाल सिंह।

    आगरा, यशपाल चौहान। एत्मादपुर विधान सभा सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिल गया। हाथी ने कुछ चरणों तक पीछा किया, लेकिन गणना पूरी होने से पहले ही हांफ गया। जबकि साइकिल तो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी। भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को 47924 वोटों से मात दे दी। जबकि सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिंह चौहान 48642 वोटों पर ही सिमट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह खिलता गया कमल

    एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा ने डा. धर्मपाल सिंह और बसपा ने प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को प्रत्याशी बनाया था। जबकि सपा ने डा. वीरेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा था। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बढ़त बना ली। इसके बाद यह बढ़त बरकरार रही। चौथे और पांचवें चरण में हाथी ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन पहले से अंतर अधिक होने के कारण वह आगे नहीं निकल पाया। इसके बाद तेरहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 7065 वोट मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी को महज 675 ही वोट मिले। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त लगातार जारी रही। चौबीसवें राउंड में फिर बसपा प्रत्याशी ने 3892 वोट हासिल कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।साइकिल ने कुछ राउंड में रफ्तार पकड़ी, लेकिन वह अधिक दूर तक नहीं चल सकी। पंजा तो शुरू से ही नहीं चला। भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह ने बढ़त को बरकरार रखते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल को 47924 वोट से पछाड़ दिया।

    प्रत्याशी, पार्टी, प्राप्त वोट

    डा. धर्मपाल सिंह, भाजपा, 146603

    प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल, बसपा,98679

    डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, सपा,48642

    शिवानी देवी,कांग्रेस, 1715

    राकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी, 202

    विनोद सिंह, पीस पार्टी, 154

    सतीश, बहुजन मुक्ति पार्टी, 149

    सुनील ओझा, भारतीय सुभाष सेना, 162

    सुमित सिंह, आम आदमी की पार्टी, 273

    डा. अनिल कुमार सिंह, निर्दलीय, 108

    कपिल गौतम, निर्दलीय, 130

    महावीर, निर्दलीय, 225

    शिवचरन लाल, निर्दलीय,826

    शैलेंद्र पाल सिंह, निर्दलीय, 1224

    कुल मत पड़े- 300588

    पोस्टल वोट- 817

    नाेटा- 1893

    किसको कितने प्रतिशत वोट मिले

    भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह को 48.77 प्रतिशत और बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह को 32.83 प्रतिशत वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिंह चौहान को 16.18 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी कुमारी समेत अन्य सभी प्रत्याशी एक फीसद से भी कम वोट हासिल कर पाए।

    इन्हें मिले नोटा से भी कम वोट

    कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी कुमारी समेत अन्य सभी प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिल पाए।

    इनकी हुई जमानत जब्त

    सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी कुमार, समेत अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जमानत बचाने के लिए 50 हजार से अधिक वोट मिलने चाहिए थे।

    वर्ष 2012 और 2017 में विधानसभा चुनाव की स्थिति

    वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रामप्रताप सिंह चौहान विजयी हुए थे। उन्हें 1,37,381 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा से डा. धर्मपाल सिंह को 90,126 वोट मिले थे। जबकि वर्ष 2012 के चुनाव बसपा के डा. धर्मपाल सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें 79,982 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सपा के डा. प्रेम सिंह बघेल रहे थे। उन्हें 71,478 वोट मिले थे।

    बदलता रहा परिसीमन

    एत्मादपुर विधानसभा का परिसीमन बदलता रहा है। वर्ष 1952 से वर्ष 1962 तक यह विधानसभा दो क्षेत्रों में बंटी थी। एक सामान्य वर्ग से, एक अनुसूचित जाति वर्ग से। 1967 में यह सीट सामान्य हो गई। वर्ष 1974 में इसे सुरक्षित कर दिया गया। वर्ष 2012 में फिर इसका परिसीमन बदला और यह सामान्य सीट हो गई है। भाजपा यहां सिर्फ एक बार जीती है। कांग्रेस यहां वर्ष 1980 में जीती। तब महाराज सिंह विधायक बने। बसपा को इस सीट से तीन बार सफलता मिली है। वर्ष 2012 में डा. धर्मपाल सिंह, वर्ष 2007 में नारायण सिंह सुमन और वर्ष 1996 में गंगा प्रसाद पुष्कर यहां से चुनाव जीते।

    ये रहे हैं विधायक

    वर्ष विधायक पार्टी

    1967 चौधरी मुल्तान सिंह सोशलिस्ट पार्टी

    1969 चौधरी मुल्तान सिंह भारतीय क्रांति दल

    1974 शिवचरण लाल भारतीय क्रांति दल

    1977 चंद्रभान मौर्य जनता पार्टी

    1980 महाराज सिंह कांग्रेस

    1985 चंद्रभान मौर्य एलकेडी

    1989 चंद्रभान मौर्य जनता दल

    1991 चंद्रभान मौर्य जनता दल

    1993 चंद्रभान मौर्य समाजवादी पार्टी

    1996 जीपी पुष्कर बसपा

    2002 जीपी पुष्कर रालोद

    2007 नरायन सिंह सुमन बसपा

    2012 डा. धर्मपाल सिंह बसपा

    2017 रामप्रताप सिंह चौहान भाजपा

    मतदाताओं की स्थिति

    कुल मतदाता 4,16,505

    पुरुष मतदाता 2,29,309

    महिला मतदाता 1,87,181

    अन्य मतदाता 19