Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: संजय प्लेस में किशोरी को बहलाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 09:57 PM (IST)

    आगरा के संजय प्लेस क्षेत्र में शनिवार को दो युवक पुलिस चौकी के पास से एक नाबालिग को बहलाकर ले गए। मार्केट में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। एक युवक ने दूसरे का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image
    संजय प्लेस में किशोरी को बहलाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, आगरा। संजय प्लेस क्षेत्र में शनिवार को दो युवक पुलिस चौकी के पास से एक नाबालिग को बहलाकर ले गए। मार्केट में ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। एक युवक ने दूसरे का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ। धुंधला कर प्रसारित वीडियो में एक किशोरी के साथ युवक शारिरिक संबंध बना रहा था। प्रसारित करने वाले ने संजय प्लेस चौकी के पीछे गुफा माडल शाप के पास से फ्लैक्स बनाने का काम करने वाले मुस्लिम युवक और उसके चार साथियाें द्वारा नाबालिग को बहलाकर स्काई टावर बिल्डिंग में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप भी अपनी पोस्ट में लगाया।

    इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो के बारे में जानकारी जुटाने पर दुष्कर्म करते दिख रहे युवक की पहचान न्यू आगरा के कर्बला क्षेत्र निवासी जुनैद के रूप में हुई। पुलिस जांच में जुनैद और एक अन्य युवक द्वारा नाबालिग को ले जाने और दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी थी। संजय प्लेस चौकी प्रभारी ने दो आरोपिताें पर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़िता नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    ब्लैकमेलिंग के लिए बनाया गया वीडियो

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग को बहला कर ले जाकर जुनैद और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। साथी ने जुनैद को ब्लैकमेल करने की नियत से उसका वीडियो बनाया। पहले खुद ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। रुपये न मिलने पर एक कथित को भी साजिश में शामिल किया। रकम न मांगने के दौरान जुनैद के अभद्रता करने पर वीडियो को प्रसारित कराया। पुलिस ब्लैकमेलिंग की साजिश करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में आगरा नहर के पास जानलेवा मांझे से मेट्रो कर्मी की गर्दन कटी, नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती