Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Express Way Accident: पांच घंटे पहले हंसी-खुशी विदा हुए थे कार सवार, टूटे पुल ने छीनी सात लोगों के जीवन की डोर, तस्वीरें

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 07 May 2022 05:48 PM (IST)

    Accident At Yamuna Express Way यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को वैगनआर हादसा का शिकार हुई। सात लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। माना जा रहा है कि अचानक स्टापर देखकर चालक ने दाहिनी तरफ कार को मोड़ दिया था। कार-जनवरी में खरीदी थी।

    Hero Image
    Accident At Yamuna Expressway वैगनआर कार में तीन आगे और छह लोग बैठे थे पीछे

    आगरा, जागरण टीम। यमुना एक्सप्रेस वे पर जिस जगह हादसा हुआ, उसके नीचे से पतवाह रजबहा गुजरा है। एक्सप्रेस वे पर बना रजबहा का पुल करीब 15 दिन पहले टूट गया था। उसकी मरम्मत की गई, चारों तरफ स्टापर लगा दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सड़क के बीच में टूटे पुल से बचने के लिए अचानक चालक ने कार दाहिनी ओर मोड़ी और आगे चल रहे किसी वाहन में तेजी से पीछे से घुस गया और सातों लोगों की जीवन की डोर टूट गई। माना जा रहा है कि सात लोगों की मौत का कारण यही पुल बन गया।

    जनवरी में ही खरीदी थी कार

    लल्लू गौतम के बेटे संजय ने भाड़े पर चलाने के लिए जनवरी में ही वैगन आर कार खरीदी थी। घर में वही कार चलाना जानते थे। शुक्रवार रात 11.15 बजे वह अपने पिता, मां, भाई, भाभी और भतीजों को लेकर हरदोई के गांव सुंदरपुर टिकरा से चले। हंसी-खुशी चचेरे भाई रामकरन पुत्र रामखिलावन ने सभी को विदा किया। लगातार पांच घंटे वह कार चलाकर यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 68 पर पहुंचे, जो थाना नौहझील के बाजना कट के पास है। करीब 15-10 दिन पहले पतवाह रजबहा का पुल ऊपर से टूट गया था।

    पेचवर्क कर दिया

    एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण ने इसको ठीक कर दिया। ये पूरी तरह से दुरुस्त होता, उससे 10-15 फीट आगे दूसरे स्थान पर टूट गया। इसका पेचवर्क कर दिया गया। पेचवर्क कर प्लास्टिक के स्टापर इसके चारों तरफ रख दिए गए थे। क्षतिग्रस्त स्थान ठीक बीच की लाइन में है। इसी लाइन पर संजय कार लेकर आ रहे थे। माना जा रहा है कि सुबह साढ़े चार बजे के आसपास जब कार घटनास्थल के पास पहुंची, तभी अचानक टूटे पुल के चारों ओर रखे स्टापर दिखाई दिए। इनसे बचने को संजय ने कार दाहिनी ओर मोड़ी, जो तेज रफ्तार में बेकाबू होकर आगे जा रहे किसी वाहन में घुस गई।

    बोलेरो में सवार लोगों ने दी सूचना

    घटना से चंद मिनट बाद ही पीछे से आ रही बोलेरो में सवार पांच-पांच लोग भी रुक गए। सूचना पर कुछ देर बाद ही पीआरवी 1877 घटनास्थल पर पहुंची। हेड कांस्टेबल कमल सिंह, कांस्टेबल सतीश चंद्र और चालक विश्वनाथ चौधरी पीआरवी पर तैनात थे। पुलिस ने बोलेरो सवारों की मदद से राहत कार्य किया।

    बस से बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी और राहगीर

    एक तरफ पुलिसकर्मी राहगीरों के साथ मिलकर राहत कार्य में लगे थे, तो कुछ पुलिसकर्मी एक्सप्रेस वे पर यातायात नियंत्रित कर रहे थे। घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर आगरा की तरफ पुलिसकर्मी राहगीरों की मदद स्टापर लगा रहे थे। तभी आगरा की तरफ से आ रही बेकाबू बस चालक ने पुलिसकर्मियों और राहगीरों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। सभी ने रेलिंग की तरफ भागकर जान बचाई। पुलिस टीम ने बताया, बस करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर थी।

    ये भी पढ़ें...

    यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, हरदोई के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री ने जताया दुख