Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: शाहगंज बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों पर रोक के प्रयोग से बदली तस्वीर, जाम से मिली राहत

    By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 10:11 PM (IST)

    Agra News In Hindi यातायात पुलिस ने 15 से 28 अक्टूबर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक किया है मार्ग परिवर्तन। बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध से सुधरे जाम के हालात। जाम न लगने से लोगों ने राहत महसूस की है।

    Hero Image
    Agra News: शाहगंज बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध से सुधरे जाम के हालात।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शाहगंज बाजार में यातायात पुलिस ने 15 अक्टूबर से तीन व चार पहिया वाहनों पर रोक लगा उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया है। इस व्यवस्था से बाजार का दृश्य बदल गया है, आवागमन सुचारू होने से दो दिन से लोगों को जाम से राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहार को देखते हुए किया था यातायात पुलिस ने प्रयोग

    दीपावली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाहगंज बाजार में प्रयोग किया था। उसने 15 से 18 अक्टूबर तक बाजार में सुबह आठ से रात दस बजे तक तीन व चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दी है। उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया है।

    शाहगंज बाजार पर रहता है वाहनों का भारी दबाव

    शाहगंज बाजार में पांच दिशाओं से वाहनों का दबाव आता है। इनमें सदर तहसील चौराहा, बारह खंबा रेलवे फाटक, भोगीपुरा तिराहा, पचकुइयां, लाडली कटरा स्पीड कलर लैब मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस ने पांचों ओर से आने वाले तीन व चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया।

    सुझाव के बाद किए ये सुधार

    • स्कूली बच्चों के वाहनों और एंबुलेंस को आने-जाने में राहत दी, जिससे कि बच्चों और मरीजों को परेशानी न हो।
    • पहले बड़े वाहनों को पृथ्वीनाथ फाटक के पास रोक दिया था। बाहर से आने वालों की दिक्कत को देखते हुए तीन व चार पहिया वाहनों को भोगीपुरा तिराहे से पहले राजीव तक आने दिया गया। जिससे बाजार आने वालों को दूर तक पैदल न चलना पड़े।
    • इसी तरह बारह खंबा रेलवे फाटक की ओर से आने वाले लोगों की दिक्कतों को देखते हुए कुछ ई-रिक्शा को भी चौराहे से 500 मीटर पहले तक आने दिया जा रहा है।

    इन बाजारों में भी होनी चाहिए व्यवस्था

    • सिंधी बाजार, फुव्वारा और किनारी बाजार में भीषण जाम रहता है। ये जाम पुरानी इमरजेंसी से लगना शुरू हो जाता है।जबकि एसएन मेडिकल कालेज में पार्किंग की सुविधा है।
    • कमला नगर का बाजार
    • छत्ता के धूलियागंज, बेलनगंज, फ्रीगंज एवं मोतीगंज बाजार
    • मंटोला का सुभाष बाजार, सदर भट्टी और मीरा हुसैनी चौराहे का बाजार
    • लोहामंडी से राजामंडी रेलवे फाटक मार्ग का बाजार, राजामंडी बाजार

    बोदला चौराहे का बाजार, पश्चिमपुरी का बाजार, कारगिल-कर कुंज मार्ग का बाजार

    शहर के बाजारों में जाम की स्थिति से बचने के लिए यातयात नियमाें का पालन करें। त्योहार को देखते हुए अन्य बाजारों में भी यातायात मार्ग परिवर्तन करने की योजना है, इसके लिए बाजार समितियों से बात की जा रही है। -अरुण चंद पुलिस अधीक्षक यातायात