Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Top Agra News of the Day 20th July 2019, आइजी बने फरियादी, जेल में कैदी की मौत, उमस से बेहाल

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jul 2019 07:44 PM (IST)

    आइजी ए सतीश गणेश ने औचक निरीक्षण करते हुए पीडि़त बन कराई शिकायत दर्ज। मैनपुरी में कैदी की मृत्‍यु के बाद परिजनों ने काटा हंगामा। बारिश न होने से बेहाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Top Agra News of the Day 20th July 2019, आइजी बने फरियादी, जेल में कैदी की मौत, उमस से बेहाल

    आगरा, जेएनएन। ब्रज मंडल में शनिवार, 20 जुलाई 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

    आइजी हुए हाईवे थाना की कार्यप्रणाली से खुश

    आगरा जोन के आइजी ए. सतीश गणेश शनिवार को पर्यटक बन औचक निरीक्षण करने निकले। अमला छोड़कर टैक्‍सी पकड़कर वे मथुरा के हाईवे थाना पहुंचे। यहां सादा कपड़ों में पहुंचकर खुद का परिचय कर्नल के रूप में दिया और लैपटॉप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। थानाध्‍यक्ष आइजी को पहचान न सके लेकिन उन्‍होंने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। आइजी ने बाद में अपनी पहचान उजागर कर और थाने की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए 5000 रुपये का नगद इनाम दिया।

    जेल में यातना का आरोप, हंगामा

    अवैध शराब के मामले में जिला जेल मैनपुरी में बंद छोटेलाल की तबियत बिगड़ने पर शनिवार को दोपहर जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मृत्‍यु हो गई। इसके बाद छोटेलाल के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि छोटेलाल को जेल में जबरदस्‍त यातनाएं दी गईं। उन्‍होंने अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया गया। बमुश्किल अधिकारी जाम खुलवाने में एक घंटे बाद सफल हो सके।

    उमस से बेहाल ताजनगरी

    दूसरे शहरों में बाढ़ के हालात हैं और ताजनगरी के लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। मानसून की बारिश की उम्‍मीद लिए सुबह से इंतजार शुरू होता है और शाम तक उम्‍मीदें दम तोड़ रही हैं पर इंद्रदेव मेहरबान नहीं हो रहे। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ती गई। लोग पसीने से नहा रहे हैं। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 67 फीसद दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।