Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजमहल में पर्यटकों को पाबंदियों में बांधा; नई व्यवस्था से व्यू बदला, स्मारक में यहां पर्यटकों को प्रवेश नहीं

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:04 AM (IST)

    Taj Mahal ताजमहल में पर्यटकों के लिए नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। मुख्य मकबरे पर मस्जिद की तरफ जाना पहले ही बंद था अब मेहमानखाना की तरफ भी घूमने के क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है। पर्यटक अब मुख्य मकबरे को अंदर से देखने के बाद तुरंत नीचे उतरना पड़ता है। एएसआई द्वारा स्मारक और पर्यटकों की सुरक्षा का तर्क दिया जा रहा है।

    Hero Image
    ताज मुख्य मकबरे पर क्यू मैनेजर में चेन लगाकर पर्यटकों के घूमने का क्षेत्र सीमित कर दिया गया । जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में पर्यटकों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पाबंदियों की 'बंदिश' लगा दी है। मुख्य मकबरे पर मस्जिद की तरफ तो पर्यटकों का जाना पहले ही रोक दिया गया था, अब मेहमानखाना की तरफ भी घूमने के क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटक पहले स्वच्छंदता के साथ मुख्य मकबरे पर घूमते थे और अलग-अलग एंगल से फोटोग्रॉफी किया करते थे। अब उन्हें मकबरे को अंदर से देखने के बाद तुरंत नीचे उतरना पड़ता है। इसके लिए एएसआई द्वारा स्मारक और पर्यटकों की सुरक्षा का तर्क दिया जा रहा है।

    मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू

    ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए दिसंबर, 2018 में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू किया गया था। भारतीय और विदेशी पर्यटकों पर यह समान रूप से लागू है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों में से करीब 20 प्रतिशत पर्यटक ही चमेली फर्श से ऊपर मुख्य मकबरे पर जाते हैं।

    एएसआई ने मुख्य मकबरे पर मेहमानखाना की तरफ स्थित भाग में पर्यटकों के प्रवेश को सीमित कर दिया है। पर्यटक अब चमेली फर्श की सीढ़ियां चढ़कर मुख्य मकबरे पर पहुंचते हैं। मुख्य मकबरे के प्रवेश द्वार के सामने लाइन में लग जाते हैं।

    क्यूआर मैनेजर में चेन व रस्सी लगाक क्षेत्र को सीमित

    शाहजहां व मुमताज की कब्रों वाले कक्ष में भ्रमण के बाद वह यमुना किनारा की तरफ स्थित द्वार से बाहर आते हैं। यमुना किनारा और मेहमानखाना की तरफ क्यूआर मैनेजर में चेन व रस्सी लगाकर उनके भ्रमण के क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है। उन्हें इस क्षेत्र के अंदर होकर ही नीचे आना पड़ता है।

    नई व्यवस्था से व्यू अब पहले की तरह नहीं रहा है

    गाइड योगेश शर्मा ने बताया कि इंग्लैंड के एड्रियन को शनिवार को उन्होंने ताजमहल का भ्रमण कराया था। मुख्य मकबरे पर पहले पर्यटक मीनार के समीप कोने तक जाते थे। ऊपर बैठ भी जाते थे। नई व्यवस्था से व्यू अब पहले की तरह नहीं रहा है। पर्यटक सीमित क्षेत्र में ही घूम पाते हैं।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: करहल सीट पर सपा प्रत्याशी का सस्पेंस खत्म, प्रो. रामगोपाल ने सावर्जनिक रूप से घोषित किया नाम

    ये भी पढ़ेंः बदायूं में हिंदू बालिका से रेप: टॉफी का लालच देकर तारिक ने बच्ची को बुलाया, आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतरी

    स्मारक में यहां पर्यटकों को प्रवेश नहीं

    • मेहमानखाना में अंदर की तरफ पर्यटकों का प्रवेश बंद है।
    • मस्जिद को रेलिंग लगाकर पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
    • गोशाला, सरहिंदी बेगम और फतेहपुरी बेगम के मकबरे पहले से बंद हैं।
    • शाहजहां व मुमताज की तहखाना में स्थित कब्रें बंद हैं। यह उर्स में तीन दिन खुलती हैं।
    • ताजमहल में तहखाना और मीनारों को पर्यटकों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था।

    ताजमहल में मुख्य मकबरे पर सुरक्षा की दृष्टि से संगमरमर की रेलिंग से डेढ़ मीटर पहले लकड़ी की रेलिंग लगी हुई है। इस पर पर्यटक बैठ जाते थे, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा रहता था। कुछ जगह रेलिंग को बदला भी जाना है। लकड़ी की रेलिंग से चार से पांच मीटर पहले क्यूआर मैनेजर लगाकर रस्सी लगा दी गई है, जिससे समारक और पर्यटक दोनों सुरक्षित रहें। - डा. राजकुमार पटेल, अधीक्षण पुरातत्वविद 

    comedy show banner
    comedy show banner