Move to Jagran APP

Sur Sarovar: नेचर के शौकीन हैं तो आइये यहां, पक्षियों के साथ देखिए झील का खूबसूरत नजारा

Sur Sarovar नेचर के साथ डांग ड्राइव के शौकीन हैं तो एक बार आगरा की इस जगह को जरूर देखिए। सूर सरोवर पक्षी विहार उन लोगों के लिए एक ऐसी जगह है जो पक्षियों से प्यार करते हैं। विदेशी पक्षियों की संख्या भी हर साल बढ़ रही है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 01:35 PM (IST)
Sur Sarovar: नेचर के शौकीन हैं तो आइये यहां, पक्षियों के साथ देखिए झील का खूबसूरत नजारा
Sur Sarovar: सूर सरोवर पक्षी विहार में प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं।

आगरा, जागरण टीम। टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो चुकी है। मानसून भी विदाई लेने वाला है। ऐसे में घूमने के शौकीनों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। अगर आप नेचर से प्यार करते हैं तो एक बार आगरा में सूर सरोवर पक्षी विहार का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस लेख के जरिए आपको बताते हैं कि यहां की खूबी और पक्षियों के बारे में...

loksabha election banner

रामसर साइट घोषित है ये स्थान

कीठम स्थित सूरसरोवर पक्षी विहार विदेशी पक्षियों की पसंदीदा जगह रही है। यहां अक्टूबर से पक्षी आना शुरू हो जाते हैं, जो फरवरी-मार्च तक रहते हैं। दो साल पहले इसे रामसर साइट घोषित हो चुकी है। हर साल यहां हजारों विदेशी पक्षी आते हैं और इन पक्षियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां आने वाले पक्षियों में सबसे ज्यादा पेलिकन और बार हेडेड गूज की संख्या है। यहां 165 से ज्यादा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की प्रजातियां आती हैं।

एक नजर में सूर सरोवर पक्षी विहार

  • सूर सरोवर पक्षी विहार का गजट 27 मार्च, 1991 को हुआ था।
  • 300 हेक्टेअर क्षेत्र में मानव निर्मित झील है। इसे गर्मियों में आगरा को पानी की आपूर्ति के लिए बनाया गया था।
  • विहार में करीब प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की 165 से ज्यादा प्रजातियां आती हैं, जो झील व जमीन पर रहती हैं।
  • यहां झील में करीब 60 प्रजाति की मछलियां हैं।
  • पक्षी विहार में सबसे ज्यादा पेलिकन और बार हेडेड गूज आते हैं।
  • इस साल वाटर बर्ड्स में 60 प्रजातियों के पक्षी स्पाट किए गए थे।
  • इस साल पक्षियों की संख्या काफी अच्छी थी

साल - विदेशी पक्षी

  • 2019-20- 8819
  • 2020-21- 5233
  • 2021-22- 7500

साल देसी पक्षी

  • 2019-20- 17512
  • 2020-21- 14240
  • 2021-22- 13033

पक्षी विहार में लंबे समय तक टिकने वाले पक्षियों में पेलिकन, बार हेडेड गूज व ग्रे लेग गूज हैं, जो नवंबर से मार्च माह तक रुकते हैं।

ये भी पढ़ें... Agra Weather Update: बढ़ते तापमान के लिए हो जाएं तैयार, अब नहीं होगी बारिश, विशेषज्ञ का दावा- दिवाली से पहले वर्षा के आसार

2021-22 में आए पक्षियों के आंकड़े

रोजी पेलिकन 715, हेडेड गूज 1785, ब्लैकविंग स्टील 235, ग्रेटर फ्लैमिंगो 12, सुरखाब 45, पेलिकन 217, नार्थन सोबलर, 605, सीगल 12, ग्रेडेड फ्लाई कैचर 92, ग्रीन वेबलर 165, रेड क्रस्टैड पोचार्ड 415, पैड एबोसेंड 135, सैंड पाइपर 95, सैलो 115, कोमन स्टील 277, स्पू्नबिल 60, ग्रेट कार्वोरेंट 400 आदि।

ये भी पढ़ें... Agra News: ताजमहल के आसपास हजाराें लोगाें की रोजी रोटी पर संकट, 500 मीटर तक नहीं होगी व्यावसायिक गतिविधियां

आने के लिए ये है रास्ता

कीठम सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा-दिल्ली हाईवे पर है। मथुरा से आगरा के लिए आने वाली रोडवेज की बसों से यहां उतरा जा सकता है। आगरा से सिंकदरा तिराहे से आटो की सुविधा उपलब्ध है। अपने वाहन से आने वाले लोगों के लिए आगरा से यहां का रास्ता पंद्रह मिनट की दूरी पर है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.