विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura Junction रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सो रहे सात माह के बच्चे को ले उड़े चोर, CCTV में दिखा संदिग्ध

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 08:06 PM (IST)

Mathura News बुधवार की सुबह जंक्शन रेलवे स्टेशन से हो गया था बच्चा चोरी। जीआरपी ने संदिग्ध का फोटो किया ...और पढ़ें

Mathura News: सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है बच्चा चोरी करने वाला व्यक्ति
Mathura News: सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है बच्चा चोरी करने वाला व्यक्ति

आगरा, जागरण टीम। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से चोरी हुए सात माह के बच्चे को अभी जीआरपी तलाश नहीं पाई है। जीआरपी की टीमों ने अलीगढ़, हाथरस में भी बच्चे की तलाश की है। संदिग्ध का फोटो जारी किया है। राधा पत्नी करण निवासी परखम मंगलवार शाम छह बजे अछनेरा की तरफ से आने वाली पैसेंजर से अपने सात माह के बच्चे संजय, मां सविता, भाई मंगल, भाई जमुना के साथ मथुरा आईं थीं। बुधवार की सुबह उनका सात महीने को बच्चा प्लेटफार्म नंबर आठ/नौ से चोरी हो गया था। जीआरपी की टीमें बच्चे की तलाश में अलीगढ़, हाथरस पहुंची हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई बच्चे के चोरी की घटना

चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। संदिग्ध बच्चे को लेकर धौली प्याऊ की ओर जाता दिख रहा है। धौली प्याऊ क्षेत्र के होटलों के सीसीटीवी में भी बच्चे को ले जा रहा व्यक्ति दिखाई दिया है। वह आटो से मुर्गा फाटक की ओर जाता दिखा है। संभावना जताई जा रही है कि संदिग्ध हाथरस या अलीगढ़ गया है।

थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि संदिग्ध का फोटो जारी कर दिया गया है। सिविल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। 

ये भी पढ़ें... 

Agra Crime: लव मैरिज के बाद दोबारा हुआ प्यार, आठ साल बाद पति को छोड़ प्रेमी संग फरार

Food In Vrindavan: दस रुपये में भरपेट भोजन, जगन्नाथ रसोई की थाली भरती है हर श्रद्धालु का पेट