विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime: लव मैरिज के बाद दोबारा हुआ प्यार, आठ साल बाद पति को छोड़ प्रेमी संग फरार

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 12:38 PM (IST)

Agra Crime जगदीशपुरा इलाके का मामला आठ साल पहले दोनों ने किया था अंर्तजातीय विवाह। पति करने लगा तो परेशान ...और पढ़ें

Agra Crime: प्रेम विवाह के बाद आठ साल बाद युवती पति को छोड़कर नए प्रेमी के साथ फरार हो गयी।
Agra Crime: प्रेम विवाह के बाद आठ साल बाद युवती पति को छोड़कर नए प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रेम विवाह से पहले प्रेमी ने प्रेमिका संग जो वादा किया था, उसे पूरे नहीं कर सका। शादी के बाद बात-बात पर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस दौरान दंपती के दो बच्चे भी हो गए। पति द्वारा अपने वादे नहीं निभाने पर पत्नी को आठ साल बाद दूसरे युवक से प्यार हो गया। वह तीन सप्ताह पहले घर छोड़ दूसरे प्रेमी संग चली गई। 

मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां के मोहल्ले में रहने वाले युवक-युवती के बीच करीब दस साल पहले प्यार हाे गया। दोनाें के स्वजन को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध किया। क्योंकि दोनाें अलग-अलग समाज से थे। दोनों ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। युवती को अपने प्रेमी पर पूरा भरोसा था। जिसके चलते उसने परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।

पति एक फैक्ट्री में काम करता है। शादी के कुछ साल बाद ही दंपती में रार शुरू हो गई। इस दौरान दो बच्चे भी हो गए। मगर, दंपती में रार बढ़ती गई। पति के अनुसार तीन महीने पहले पत्नी उससे बोदला चौराहे तक जाने की कहकर निकली थी। जिसके बाद से वह गायब है। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसके युवक से प्रेम संबंध हो गए हैं। जिसके चलते वह घर छोड़कर उसके साथ चली गई है।

मामले में इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि विवाहिता की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है। उसके मोबाइल की काल डिटेल की मदद से बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।