Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Water Ek Sazish: वेब सीरीज "वाटर एक साजिश" में आगरा के संजय सिंह ने दिखाया जलवा

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 17 May 2021 02:14 PM (IST)

    Water Ek Sazish वेव सीरीज में ताजनगरी के संजय सिंह की मुख्य भूमिका। फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल शर्मा। जिनकी हाल ही में कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई। सीरीज में आगरा के संजय सिंह की भूमिका अहम व काफी सराहनीय रही है।

    Hero Image
    वाटर एक साजिश में महत्वपूर्ण निभाने वाले आगरा के कलाकार संजय सिंह।

    आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी वैसे तो ताजमहल व पेठा नगरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। आगरा की सरजमीं पर कुछ ऐसे भी फनकार हैं जिनको देश ही नहीं विदेशों में भी शहर का नाम रोशन किया है बांसुरी वादक बिश्मिला खान से लेकर डांस, एक्टिंग, में तमाम ऐसी फनकार हस्तियों ने आगरा से लेकर मायानगरी मुंबई के बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। विगत कुछ वर्षो से ऐतिहासिक शहर आगरा में शार्ट फिल्म वेब सीरीज में भी युवा कलाकारों ने अपना एक्टिंग व कलाकारी से बॉलीवुड में दस्तक दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी क्रम में हाल ही में मध्यप्रदेश में बनी एसआरडी फ़िल्म आर्ट के बैनर तले बनी वेब सीरीज वाटर एक साजिश सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म मैक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में आगरा के युवा कलाकार संजय सिंह के मुख्य किरदार ने शहर ही नही बॉलीवुड की हस्तियों को भी एहसास करा दिया है कि आगरा की सरजमीं पर फ़नकारों व कलाकारों की कमी नही है। वेव सीरीज में संजय के किरदार को देश के बड़े शहरों की जनता व युवाओं ने काफी पसंद किया है।

    बातचीत के दौरान वेब सीरीज फ़िल्म के राइटर व डायरेक्टर विजय तिवारी ने बताया कि फिल्म को मध्यप्रदेश में ही फिल्माया गया है। फ़िल्म की कहानी एक पुरानी और डरावनी मान्यता पर आधारित है। कहानी मध्यप्रदेश व राजस्थान की सीमा से लगे चम्बल नदी के किनारे बसे गांव और जंगल की है। जहां पिछले दशकों से चली आ रही एक डरा देने वाली कहानी। जंगल मे एक कुएं का पानी पीने से लोग हिंसक हो जाते है। इसी बात की सच्चाई का पता लगाने के लिए चार दोस्त वहां जाते हैं। उस कुएं का पानी लेकर आते हैं। लेकिन प्यास लगने पर रास्ते मे गलती से वो खुद उस पानी को पी लेते हैं। जिसके बाद उनकी हत्या होने लगती है। फिल्म के अंत मे इस सच्चाई के कई अहम राज खुलते है। फिल्म में भरपूर सस्पेन्स ओर थ्रिलर फिल्माया गया है।

    फिल्म के मुख्य कलाकार अनिल शर्मा। जिनकी हाल ही में कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई। सीरीज में आगरा के संजय सिंह की भूमिका अहम व काफी सराहनीय रही है। उनके अलावा साथी कलाकार बलराम शर्मा, संजय सिंह, गीतिका वेदिका, सागर गुप्ता, शाहरूख हासमी, हरिओम भदौरिया, टीएस परमार, अंगद पाल, प्रणय जैन ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। सिनेमेटोग्राफी प्रणय जैन और एडिटिंग पीताम्बरा फिल्म्स के द्वारा की गई है।