विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: आगरा में गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े ज्‍वेलर्स से लाखों की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने द‍िया वारदात को अंजाम

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 24 Oct 2023 05:00 PM (GMT+05:30)

सेक्टर 13 आवास विकास कॉलोनी निवासी सजल शर्मा की कर कुंज रोड पर सराफा की दुकान है। सजल शर्मा दोपहर ...और पढ़ें

लूट के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती पुल‍ि‍स।
लूट के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती पुल‍ि‍स।

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा आवास विकास कालोनी में कर कुंज रोड पर पीएस ज्वेलर्स के यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट कर सनसनी फैला दी। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने सर्राफ सजल शर्मा को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। 5 लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। व्यस्त रोड पर दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट की वारदात से सनसनी फैल गई।

सेक्टर 13 आवास विकास कॉलोनी निवासी सजल शर्मा की कर कुंज रोड पर सराफा की दुकान है। सजल शर्मा दोपहर करीब तीन बजे दुकान पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। एक बदमाश बाइक खड़ी कर सामने सड़क पर निगरानी करता रहा। दो बदमाशों दुकान में घुसकर सजल पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। सजल के मुंह और हाथ पर टेप लगा दिया।

यह भी पढ़ें: Agra Fire News: बीड़ी से लगी कबाड़ गोदाम में आग, राख हुई बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई, धमाके के बीच चौकीदार की दहाड़ें सुन पसीजे लोग

एक बदमाश उन पर तमंचा तानकर बैठा रहा। दूसरा काउंटर में रखे सारे जेवरात बैग में भरता रहा। पांच मिनट तक लूटपाट के बाद बदमाश सजल को दुकान के अंदर शटर में बंद करके भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सजल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के फुटेज पुलिस को मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी दर्शन को जाते श्रद्धालु और पंडा में मारपीट, जानें क्‍या थी वजह?