यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी दर्शन को जाते श्रद्धालु और पंडा में मारपीट, जानें क्या थी वजह?
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप मार्केट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मनीपाड़ा निवासी पंडा Banke Bihari Temple चेतन शर्मा ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। Banke Bihari Temple : ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अपने यजमानों को दर्शन कराने ले जा रहे पंडा से सोमवार को दिल्ली निवासी श्रद्धालु का झगड़ा हो गया। श्रद्धालु ने पंडा के साथ जा रहे श्रद्धालुओं को अकेले ही दर्शन जाने का दबाव बनाया और पंडा से भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनों को समझा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों में हाथपाई हो गई, पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप मार्केट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मनीपाड़ा निवासी पंडा चेतन शर्मा अपने यजमानों को लेकर बांकेबिहारी मंदिर की ओर दर्शन कराने जा रहे थे। चेतन ने बताया कि रास्ते में दिल्ली निवासी श्रद्धालु दीपक गुप्ता ने चेतन के यजमानों से पंडा के साथ दर्शन न करने की सलाह दी और कहा कि हम भी अकेले जा रहे हैं, तुम लोग भी अकेले ही जाओ।
यह भी पढ़ें: Banke Bihari मंदिर में भिड़े सेवायत, जमकर चले लात-घूंसे; श्रद्धालु को पूजा कराने को लेकर सेवाधिकारी से हुआ झगड़ा
दीपक गुप्ता ने पंडा चेतन शर्मा का आईकार्ड मांगा। चेतन ने जब आधार कार्ड दिखा दिया, तो दीपक गुप्ता ने मोबाइल से पंडा का फोटो लेते हुए अभद्रता की। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकी पर दोनों पक्षों को समझा दिया, लेकिन कुछ ही देर में पंडा और श्रद्धालु के बीच फिर मारपीट हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया।
यह भी पढ़ें: Vrindavan Banke Bihari Mandir: मंदिर में मोबाइल के प्रयोग पर बैन, पाउच में पैक करने के बाद दर्शन की एंट्री
चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया पंडा के साथ जा रहे यजमानों पर श्रद्धालु दीपक गुप्ता अकेले दर्शन जाने का दबाव बना रहा था।
