Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तिभाव में ऐसी ललक जगी कि बना दी लकड़ी की श्री राम मंदिर की प्रतिकृति, प्राण प्रतिष्ठा के लिए फुल हुए आर्डर

    भक्ति में रामकाज बना दी लकड़ी से मंदिर की प्रतिकृति। हजार प्रतिकृतियां तैयार कीं डेढ़ साल में जनवरी के लिए आर्डर बुक फोटो फ्रेम बनाने की है दुकान। एलईडी लाइट के 150 रुपये। आकार (इंच) के हिसाब से हैं दाम। श्रीराम में है वरुण की आस्था। सनातन संस्था से जुड़ा है परिवार। सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच चुकी है उनकी बनायी श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:08 PM (IST)
    Hero Image
    लकड़ी के श्रीराम मंदिर की तैयार प्रतिकृित दिखाते वरुण गुलाटी l जागरण

    जागरण संवाददाता, अविनाश जायसवाल, आगराl आगरा कौशल तो था फोटो फ्रेम बनाने का। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ तो भक्तिभाव में ललक जागी मंदिर की लकड़ी की प्रतिकृति बनाने की। दो माह की कड़ी मेहनत के बाद राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया, लेजर मशीन की मदद से लकड़ी की प्रतिकृति तैयार कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मित्र को भेंट की तो उसे देखने वालों ने प्रशंसा की। प्रोत्साहन मिला तो प्रतिकृतियां बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। डेढ़ वर्ष पांच हजार से ज्यादा प्रतिकृतियां बना चुके हैं।

    आर्डर फुल हुए

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक के लिए आर्डर फुल हो चुके हैं। संजय प्लेस में फोटो फ्रेम का काम करने वाले वरुण गुलाटी ने बताया कि उनके पिता कमल गुलाटी सनातनी संगठन से जुड़े हैं। परिवार की प्रभु श्री राम में असीम आस्था है।

    इंटरनेट पर राम मंदिर के डिजाइन की तस्वीर आने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रयोग कर लकड़ी के प्लाईबोर्ड से राम मंदिर बनाने का विचार किया। दो महीने लेजर मशीन के लिए डिजाइन का साफ्टवेयर बनाने में लगे। इसके बाद कई दिनों तक मंदिर बनाने का प्रयास किया, दर्जनों प्रतिकृतियां खराब हुईं। लगातार प्रयास करने पर 8x12 इंच के आकार का राम मंदिर तैयार हुआ।

    ये भी पढ़ेंः Shri Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए जलेसर से 24 सौ किलो का घंटा रवाना, रथ की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर रहे लोग

    दोस्त को जन्मदिन पर उपहार स्वरूप यही कृति दी। उसने अपने होटल के रिसेप्शन पर रख दी। हर आने वाले ने मंदिर की कृति की खूब तारीफ की। लोगों की तारीफ और अपने घर में राम मंदिर स्थापित करने की प्रबल इच्छा को देखते हुए डेढ़ वर्ष पूर्व लकड़ी के राम मंदिर बनाना शुरू कर दिया।

    वरुण बताते हैं कि आनलाइन विभिन्न आकारों के अब तक पांच हजार से ज्यादा राम मंदिर बिक चुके हैं। दो सौ से ज्यादा के आर्डर अभी 22 जनवरी तक पहुंचाने हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी बहुत लोगों ने आर्डर दे रखे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Rinku Singh: अफगानिस्तान के खिलाफ 'सिक्सर किंग' मचाएंगे धमाल, पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे रिंकू सिंह

    वरुण गुलाटी ने बताया कि उन्होंने स्वर्ण रंग का राम मंदिर भी तैयार किया है। 22 जनवरी को कमलानगर श्री राम चौक स्थित राम मंदिर में इसे अर्पित करेंगे।

    सीएम तक पहुंची प्रतिकृति

    वरुण ने बताया कि सीएम को एक धार्मिक आयोजन का निमंत्रण देने के लिए आगरा से कुछ लोग लखनऊ गए थे। स्मृति चिन्ह स्वरूप उनके द्वारा बनाए गए मंदिर की प्रतिकृति भी सीएम को भेंट की गई।