Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health News: हरा- भरा साग देता है स्वाद के साथ सेहत भी खास, खूब खाएं मैथी, बथुआ और पालक

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:09 PM (IST)

    Haelth News वजन नियंत्रण बाल झड़ने त्वचा रोग सहित करीब एक दर्जन बीमारियों में फायदेमंद है हरे साग में पाए जाने वाले पोषक तत्व। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार यदि शरीर को संपूर्ण आहार देना चाहते हैं तो सर्दियों में हरे साग का भरपूर सेवन करें।

    Hero Image
    आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल से जानिए हरे साग के फायदे।

    आगरा, तनु गुप्ता। सर्दियों को मौसम सेहत और मन दोनों के लिए आनंददायक होता है। इसके साथ ही इस मौसम में स्वाद की बहार भरपूर होती है। इन दिनों हरे साग की रंगत और स्वाद से सेहत भी हरी भरी रहती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार वजन घटाने के साथ− साथ झड़ते बालों को रोकना, इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने, मधुमेह नियंत्रित करने में हरे साग का सेवन फायदेमंद होता है। विटामिन, मिनरल, फाइबर, एंटी आक्सीडेंटस आदि सभी पोषक तत्व इस मौसम के हरे साग में आसानी से मिल जाते हैं। मेथी, बथुआ, चौलाई, सरसों का साग खाने के अद्भुत फायदे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरे साग के फायदे

    पालक का साग

    पालक में पोटेशियम, आयरन व अन्य विटामिन, मिनरल्स और फाइट्रो न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ठंड में शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। अंदर से ऊर्जा देता वजन कम करने से लेकर अन्य मामलों में फायदेमंद है। पालक का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत करता है। आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद। अंदर से बनाता है ऊर्जावान। वजन कम करने में लाभदायक। शरीर में पानी व रक्त की कमी को करता है दूर। ब्लड प्रेशर कम करने में लाभदायक। गर्भावस्था में पालक है फायदेमंद।

    चौलाई का साग

    ठंड में चौलाई का साग जरूर खाना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और आयरन शरीर में विटामिन की कमी को दूर करते हैं। पेट के विभिन्न रोगों से लड़ने से लेकर ये त्वचा विकार, बालों की समस्याओं समेत अन्य तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है।

    पेट की विभिन्न रोगों से दिलाए छुटकारा। त्वचा विकार को दूर करता है। बालों की समस्याओं से निजात दिलाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं में दूध की कमी को दूर करता है। पेशाब की जलन को शांत करता है। गठिया रोगियों के लिए लाभकारी है। ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है। रक्त की कमी को दूर करता है।

    बथुआ साग

    बथुआ के साग में फाइबर, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे पेट, हड्डियों आदि के लिए बेहद फायदेमंद है। कब्ज की समस्या को दूर करता है। हड्डियों के लिए फायदेमंद है। दांतों की समस्याओं से निजात दिलाता है। पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद। पीलिया में फायदेमंद होता है। खून साफ करने में मददगार होता है। चर्म रोग को दूर करता है। पेट के कीड़े को समाप्त करने में लाभकारी होता है।

    सरसों का साग

    सर्दियों में सरसों के साग का सेवन केवल स्वाद के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसका सेवन दिल के लिए फायदेमंद है।

    मेटाबॉलिज्म ठीक करता है। आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है। कैंसर की रोकथाम के लिए फायदेमंद है। गठिया जैसी बीमारी में लाभदायक है।

    डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है। प्रेगनेंसी में फायदेमंद है। अस्थमा रोगियों के लिए लाभदायक है।

    मेथी

    सर्दियों में हरी मेथी का साग आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर पेट संबंधी ज्यादातर समस्याओं से निजात दिलाता है। इसके अलावा यह सर्दी या वायरल रोगों से लड़ने समेत मधुमेह व अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद है। वजन कम करने में मददगार है।

    कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है। ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करता है। त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

    इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है। गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है। मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक है। बालों के लिए फायदेमंद है।