Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: नई साल से पहले द डार्क नाइट रूफ टॉप रेस्टोरेंट पर पुलिस और आबकारी विभाग के छापे से मची खलबली, चल रहा थे ये अवैध धंधा

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 07:36 AM (IST)

    Agra News In Hindi Today ताजगंज के रूफ टॉप रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब और हुक्का। ताजगंज के इस रूफ टॉप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल। पुलिस ने छानबीन की तो इसका पता लगा। पुलिस और आबकारी विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    Hero Image
    Agra News: ताजगंज के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब और हुक्का।

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में ताजगंज के रूफ टॉप रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। हुक्का पिया जा रहा था। शुक्रवार इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। द डार्क नाइट रूफ टॉप रेस्टोरेंट से कई हुक्के बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपित लोगों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया, इंटरनेट मीडिया में शुक्रवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ। इसमें कुछ लोग रेस्टोरेंट में शराब और हुक्का पीते दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने इसे संज्ञान लेते हुए छानबीन की तो पता चला कि वीडियो ताजगंज के रूफ टॉप रेस्टोरेंट द डार्क नाइट का है। इस पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा।

    ये भी पढ़ेंः Jammu News: भारतीय सेना को लेकर फारूख अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, नागरिकों की मौत को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    हुक्के हुए बरामद

    पुलिस ने रेस्टोरेंट से कई हुक्के बरामद किए हैं। मौके से कावेरी विहार ताजगंज के रहने वाले विशाल पाठक उर्फ गोलू और रामगोपाल निवासी गांव नौफरी ताजगंज को गिरफ्तार किया। मूलरूप से इकदिल नगर इटावा का रहने वााल विशाल पाठक, ताजगंज में किराए पर रहता है। आरेापितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    comedy show banner