विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj: जहां शिवाजी का अपमान हुआ वहां गूंजा शौर्य का गान, देखिए तस्वीरें

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 20 Feb 2023 06:52 AM (GMT+05:30)

Chhatrapati Shivaji Maharaj शिवाजी की जयंती पर आगरा किले में कार्यक्रम आयोजित। शिवाजी जयंती समारोह को सीएम योगी ने डिजिटली ...और पढ़ें

Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी की जयंती पर आगरा किले में कार्यक्रम आयोजित।
Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी की जयंती पर आगरा किले में कार्यक्रम आयोजित।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिस किले के दीवान- ए- आम में कभी वीर शिवाजी महाराज का अपमान हुआ था, रविवार को वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गान गूंजा। जिसके साक्षी देशभर के आए सैकड़ों लोग रहे। छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती के अवसर पर आगरा किले के दीवान-ए- आम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। योगी सरकार के आग्रह पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को 'शिव जयंती उत्सव' के रूप में मनाया गया।

डिजिटल रूप से जुड़े सीएम योगी आदित्यनाथ

जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ डिजिटल रूप से जुड़ें। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती अवसर पर देशभर से पधारे लोगों को वीडियो के माध्यम से संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने वाले ऐसे प्रेरणास्पद आयोजन, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को जीवंत बनाते हैं। उन्होंने आगरा किले में मौजूद सभी लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गई।

छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती मनाई गई

छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती के अवसर पर आगरा किले के दीवान-ए-आम परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले महाराष्ट्र के मशहूर मराठा गायक नितिन सरकाटे, वैशाली माडे और हंसराज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद 'महाराष्ट्र गीत' प्रस्तुत किया गया। 'जय- जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा'....गीत सुनाया। 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा' का अर्थ है 'महाराष्ट्र की जय' होता। राजा बधे द्वारा लिखे गए और शाहीर साबले के नाम से लोकप्रिय बालादीर कृष्णराव साबले द्वारा इसे गाया गया। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने इसे राज्य गीत के रूप में मान्यता दी है। इसके बाद पुणे से आए महाराजा शंभू छत्रपति प्रोडक्शन के कलाकारों द्वारा 'पालना गीत' प्रस्तुत किया गया। पालना गीत के माध्यम से शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव प्रस्तुत किया गया।

सैंड आर्ट से बनाई मनमोहक जीवनी

वहीं इंडियाज गॉट टैलेंट आर्टिस्ट सर्वम पटेल ने सैंड आर्ट से छत्रपति शिवाजी महाराज की मनमोहक जीवनी को प्रस्तुत की। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। गायक नितिन सरकाटे और वैशाली माडे ने 'आगरा गीत' प्रस्तुत किया गया। शिव जयंती करने हम, सब आगरा आए हैं...शिव बा के बावड़े हम, जल जोश में करते हैं.... गाना प्रस्तुत किया। इसके बाद महाराजा शंभू छत्रपति प्रोडक्शन पुणे के 70 कलाकारों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य रूपांतरण को प्रस्तुत किया गया। इसमें नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। नाटक के लेखक, निर्देशक और निर्माता महेंद्र वसंतराव महादिक द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में शांतनु मोघे, औरंगजेब के रूप में डॉक्टर गिरीश ओक, मिर्झाराजे जयसिंह के रूप में अमित देशमुख ने अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र के सीएम भी हुए शामिल

रात करीब 9.30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।उन्होंने सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद नारायण पाटील ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत किया।

छत्रपति शिवाजी की जीवनी पर सीएम योगी ने डाला प्रकाश

कार्यक्रम में सीएम योगी डिजिटल रूप रूप से जुड़ें। सीएम योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि गुलामी के उस कालखंड में हिंदवी पद पादशाही की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा किया जाना। एक कुशल शासक, रणनीति, अदम्य साहस एवं पराक्रम के साथ अनेक युद्ध लड़े गए। उन्होंने वीर शिवाजी द्वारा प्रस्ताव गढ़, कोल्हापुर, पनवखंद, चकन, अम्बरखिंड, सूरत, पुरंदर आदि लड़े गए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि यह सभी युद्ध अविस्मरणीय है।

योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध अपने साम्राज्य, सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए बलिदान का स्मरण करने एवं नवयुवकों में वहीं अलख जगाने के लिए महात्मा फुले जी, लोकमान्य तिलक जी, बंगाल के सखाराम, गणेश देशकर एवं बाबा साहेब जैसे आदि महान विभूतियों द्वारा देश के अलग- अलग क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता रहा है। गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगोर ने भी अपनी कविता शिवाजी उत्सव में छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

सीएम योगी ने दी सभी को शुभकामनाएं

मराठा साम्राज्य के संस्थापक एवं हिंदवी पद पादशाही के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर आज महाराष्ट्र राज्य की सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष में अनन्त हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस हम सभी महोत्सव के रूप में मना रहे है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने वाले ऐसे प्रेरणास्पद आयोजन प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को जीवंत बनाते हैं।

ये भी पढ़ें...

Eknath Shinde: आगरा में ही हर साल मनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, किला में कार्यक्रम औरंगजेब से बदला

महाराष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से मनाया जाने वाला यह महापर्व युवाओं में अपनी गौरवपूर्ण सभ्यता और संस्कृति का छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस एवं पराक्रम का संदेश प्रसारित करेगा। जिसे शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं के विरूद्ध संघर्ष में अपने जीवन का आधार बनाया था। सीएम योगी ने आगरा किले के परिसर में मौजूद सभी लोगों को शिवाजी महाराज की जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।