विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eknath Shinde बोले, आगरा किला में कार्यक्रम से पूरा हुआ औरंगजेब से बदला, यहां हर वर्ष मनेगी शिवाजी की जयंती

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 20 Feb 2023 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2023 07:46 AM (IST)

आगरा किला के दीवान-ए-आम से छत्रपति महाराज की शौर्य गाथा की गूंज सुनाई दी। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ...और पढ़ें

Chhatrapati Shivaji Maharaj :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का एलान, आगरा में हर वर्ष मनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
Chhatrapati Shivaji Maharaj :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का एलान, आगरा में हर वर्ष मनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

आगरा, जागरण टीम। छत्रपति शिवाजी महाराज कई आक्रांताओं से एक ही समय में लड़ने वाले एकमात्र हिंदृू राजा थे। उन्होंने देश को मुगल बादशाही खत्म कर देश में हिंदू राष्ट्र की स्थापना की थी। आगरा किला उनकी वीरगाथा की कहानी कहती है इसलिए उनकी जयंती अगली बार और हर बार आगरा किला में ही मनाई जाएगी। रविवार को आगरा किला में शिवाजी महाराज की जयंती पर अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगरा किला पर हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और यूपी सीएम योगी का दिया धन्यवाद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जय भवानी जय शिवाजी के जयकारे से संबोधन से शुरूआत। कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता है, उन्हीं के प्रयासों से युग प्रवर्तक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के प्रतीक आगरा किला आने का सौभाग्य मिला। शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने इसी किले में कैद किया था, लेकिन शिवाजी ने उसे इसी दीवाने आम के सामने उसे खड़े बोल सुनाए थे।

हमारे लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती, आज का दिन स्वर्ण अक्षर से लिखा जाएगा।एकनाथ शिंदे ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं, शिवाजी महाराज का भक्त बनकर आया हूं, एक रोमांचकारी कार्यक्रम है।

UP Vidhan Mandal Budget Session: बैठक में बोले सीएम- विपक्षियों के पास न विकास की दृष्टि और न जनता का विश्वास

माहौल देखकर हुए रोमांचित

शिवाजी महाराज की जयंती पर हुई कार्यक्रम को देखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रोमांचित हो उठी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय कैसा माहौल रहा होगा। वह कहते थे कि दौलत विरासत में मिलती है, लेकिन पहचान स्वाभिमान से मिलती है, जिसे स्वयं बनानी पड़ती है। उन्होंने औरंगजेब के साम्राज्य को अकेले चुनौती दी।

योगीजी भी शिवाजी भक्त

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यूपी के मुख्यमंत्री को योगी को शिवाजी भक्त बताया। कहा कि आज महाराष्ट्र के लोगों में बहुत खुशी है, हजारों बाहर खड़े होकर, तो लाखों कार्यक्रम को आनलाइन देख रहे हैं। शिवाजी महाराज बहुत बड़े योद्धा थे, उन्होंने राजा बनकर साम्राज्य नहीं बनाया, बल्कि जनता की सेवा की। जब मुगलों संग लड़ाई शुरू हुई, तो उनके पास वीरता के अलावा कुछ नहीं था। कुछ सैनिकों के साथ उन्होंने युद्ध छेड़ा और वीरता के दम पर इतना बडा साम्राज्य बनाया, यह इतिहास ही हमारी संपत्ति है। हम उनसे जुड़े हर स्थान का संरक्षण करेंगे और इतिहास संजोकर रखेंगे।