Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में स्वाइन फ्लू से गर्भवती की मौत

    By amal chowdhuryEdited By:
    Updated: Fri, 08 Sep 2017 11:34 AM (IST)

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की तीन महीने की गर्भवती महिला को आठ दिन पहले एसएन के आइसीयू में भर्ती किया गया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा में स्वाइन फ्लू से गर्भवती की मौत

    आगरा (जेएनएन)। स्वाइन फ्लू से एसएन में गुरुवार को गर्भवती की मौत हो गई। यह स्वाइन फ्लू से पांचवी मौत है। पांच नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें से दो की हालत गंभीर है और सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में भर्ती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत भी होने लगी है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की तीन महीने की गर्भवती महिला को आठ दिन पहले एसएन के आइसीयू में भर्ती किया गया था। यहां तबीयत में सुधार हुआ लेकिन बुधवार रात से तबीयत बिगड़ती चली गई। दोपहर में उसकी मौत हो गई।

    उधर, एसएन की वायरोलॉजी लैब में 10 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें से पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह 132 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 310 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई है।

    अभी एसएन के आइसीयू में दो मरीज भर्ती हैं, इनकी हालत गंभीर है। बाल रोग विभाग के आइसोलेशन वार्ड में तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की रिपोर्ट शासन और स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है। जिससे मरीजों पर नजर रखी जा सकेऔर बीमारी की रोकथाम हो सके।

    यह भी पढ़ें: लखनऊ में छात्र ने लगाई फांसी, ब्लू व्हेल गेम खेलने का शक

    लोगों में दहशत, फैल रहा वायरल: गर्भवती महिला की मौत से बस्ती के लोगों में दहशत है। कुछ और लोगों को वायरल बुखार है, उन्हें स्वाइन फ्लू का डर सता रहा है। गर्भवती महिला के देवर देहरादून में चिकित्सक हैं।

    यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में सिलेंडर विस्फोट से बिल्डिंग गिरी, दो की मौत