विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Conversion Racket: पास्टर ने वाट्सएप ग्रुप से फैलाया मतांतरण का जाल, जुड़े थे स्पेन, दुबई और अमेरिका के लोग

Published: Wed, 03 Sep 2025 08:02 AM (IST)

आगरा में मतांतरण गिरोह के सरगना पास्टर राजकुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जाल फैलाया। उसके ग्रुप में भारत समेत ...और पढ़ें

अवैध मतांतरण कराने वाला आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। जागरण
अवैध मतांतरण कराने वाला आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। जागरण

HighLights

  1. पास्टर राजकुमार ने व्हाट्सएप से फैलाया मतांतरण का जाल
  2. ग्रुप में स्पेन, दुबई और अमेरिका के लोग शामिल
  3. यूट्यूब पर बीमारी ठीक करने का करता था नाटक

जागरण संवाददाता, आगरा। मतांतरण गिरोह का सरगना पास्टर राजकुमार ने मतांतरण के बाद वाट्सएप ग्रुप से जाल फैलाया था। उसके मोबाइल की जांच से पुलिस को पता चला है कि उसके ग्रुप पर भारत के साथ ही स्पेन, दुबई और अमेरिका के लोग भी जुड़े थे।

ये प्रार्थना सभा में ऑनलाइन शामिल होते थे। इसके साथ ही पास्टर का आर्थिक सहयोग भी करते थे। पुलिस अब सरगना के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके खातों की जांच कर जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है।

चर्च ऑफ गॉड आगरा ग्रुप से फैलाया था मतांतरण का जाल

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पास्टर राजकुमार ने चार वर्ष पहले मतांतरण के बाद वाट्सएप पर चर्च आफ गाड आगरा नो से ग्रुप बनाया था। इसमें उन लोगों काे जोड़ता था, जिन्हें प्रार्थना सभा में शामिल कर मतांतरित कराता था। इसके साथ ही स्पेन, अमेरिका और दुबई के लोग भी जुड़े थे। वाट्सएप ग्रुप पर सदस्यों की संख्या 86 हो गई थी।

इस पर ऑनलाइन मीटिंग का लिंक साझा किया जाता था। लिंक पर जुड़कर आनलाइन प्रार्थना कराई जाती थी। इसके साथ ही आरोपित ने यू ट्यूब पर भी चर्च ऑफ गॉड आगरा नाम से अपना चैनल बना रखा था।

93 वीडियो हैं अपलोड

इसके 176 सबस्क्राइबर हैं और 93 वीडियो अपलोड हैं। सभी वीडियो प्रार्थना सभा या उसके द्वारा दिए गए उपचार के हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे हैं जो मतांतरित होने वाले लोगों के हैं। इनमें वे कह रहे हैं कि प्रार्थना सभा में शामिल होने से उनकी बीमारी ठीक हो गईं।

दुष्ट आत्मा प्रार्थना में नहीं लगने दे रही मन.. इसे निकालो

पास्टर के यूट्यूब चैनल पर कुछ वीडियो में वह बीमारी ठीक करने का नाटक करता दिख रहा है। इसमें अपने कांपते हाथों को महिलाओं के सिर पर रखता है। उसको इस तरह अंधविश्वास में फंसाकर वश में कर लेता है कि वह जैसे कहता है महिलाएं वैसे ही घूमती रहती हैं। कभी वह महिलाओं के बाल पकड़ता है तो कभी पेट पकड़ता है। वह कहता है कि दुष्ट आत्मा प्रार्थना में मन नहीं लगने दे रही है। वह मुंह पकड़कर उसे निकालने का नाटक भी करता है।

संबंधित खबरः आगरा में 50 परिवारों को मतांतरित कर बना दिया ईसाई, सरगना समेत आठ गिरफ्तार