Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Family Planning: अब नहीं करना पड़ेगा शर्म या संकोच, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिल रहा परिवार नियोजन का ये बॉक्स

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2022 10:06 AM (IST)

    हम दो हमारे दो परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रहीं सुविधाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लकड़ी से बने बॉक्स में कंडोम के पैकेट भरकर ऐसी जगह लगाये गए हैं जहां सभी की पहुंच भी हो और उनकी गोपनीयता भी बनी रहे। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध।

    Hero Image
    परिवार नियोजन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रहीं सुविधाएं

    आगरा, जागरण संवाददाता। हम दो हमारे दो, यह परिवार नियोजन के विकल्प इस्तेमाल करने से ही संभव है।स्वास्थ्य केन्द्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बाक्स) की व्यवस्था की गयी है। यहां से 24 घंटे कभी भी निश्शुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। इस व्यवस्था से जहां एक ओर लोगों को शर्म और संकोच का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लकड़ी से बने बॉक्स में कंडोम के पैकेट भरकर ऐसी जगह लगाये गए हैं, जहां सभी की पहुंच भी हो और उनकी गोपनीयता भी बनी रहे। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और यहां से कभी भी निश्शुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। कंडोम बॉक्स खाली होने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुनः इसे भर देते हैं और यह चक्र चलता रहता है ।

    ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया में कंडोम बाक्स को अस्पताल के मुख्य गेट के बगल में लगाया गया है, जिससे यह आसानी से लोगों की पहुँच में हो। उन्होने बताया - शुरुआत में लोगों को कम जानकारी थी लेकिन अब इसमें हर तीसरे दिन कंडोम के पैकेट भरने पड़ते हैं। उन्होने बताया कि ब्लॉक के सभी प्रसव केन्द्रों पर कंडोम बाक्स उपलब्ध हैं ।

    सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि गर्भावस्था को रोकने के साथ ही संक्रमण को रोकना और यौन व प्रजनन स्वच्छता में सुधार करना पुरुष की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए परिवार नियोजन का एक मात्र अस्थायी साधन “कंडोम” अधिकतर लोगों के लिए उपयुक्त है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। इसकी उपलब्धता आमजन तक आसान हो, इसके लिए जनपद में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 486 कंडोम पेटिका (कंडोम बाक्स) की व्यवस्था की गयी है। इन संख्या को बढ़ाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2019-20 में जहां 2064214 लाख कंडोम, 2021 -22 में 1654209 लाख कंडोम सरकारी क्षेत्र में इस्तेमाल हुए।