विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tajmahal आने वाले पर्यटक अफवाह पर न दें ध्यान, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य नहीं सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 24 Dec 2022 10:40 AM (IST)

Corona Virus ताजमहल समेत अन्य स्मारकों की कर रहे हैं जानकारी। पर्यटन कारोबारी हकीकत से करा रहे हैं रूबरू। हवाई ...और पढ़ें

Taj Mahal: कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटकों की चिंता बढ़ गई है।
Taj Mahal: कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटकों की चिंता बढ़ गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना ने पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। वह टूर आपरेटरों और होटलों में फोन कर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर व्यवस्थाओं की जानकारी कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि ताजमहल पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट तो अनिवार्य नहीं की गई है। पर्यटन कारोबारी उन्हें हकीकत से रूबरू कराते हुए ऐसा कुछ नहीं होने व केवल थर्मल स्क्रीनिंग होने की जानकारी दे रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के लिए बरती जा रही सतर्कता

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बरती जा रही सतर्कता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल पर गुरुवार से पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की शुरुआत कराई थी। इस बीच यह अफवाह फैल गई कि ताजमहल में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इससे एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक परेशान हो उठे। उन्होंने टूर आपरेटरों व होटल संचालकों से वस्तुस्थिति की जानकारी की।

एएसआइ ने मास्क के लिए किया जागरूक

शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगरा किला में पर्यटकों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। टिकट चेकिंग करने वाले स्टाफ को भी मास्क लगाने के निर्देश दिए गए।

स्मारकों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का स्मारकों पर पालन कराया जा रहा है। विभाग द्वारा स्मारकों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों को भी मास्क पहनने के लिए आगाह किया गया है।

खेरिया एयरपोर्ट पर हो रही सैंपलिंग

जासं, आगरा: खेरिया एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच लगातार की जा रही है। निदेशक एए अंसारी ने बताया कि डा. विमल पाठक की टीम अनवरत रैंडम सैंपलिंग टेस्ट कर रही है। अगर भारत सरकार की कोविड को ले कर कोई नई गाइडलाइन आती है तो उसके अनुरूप सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य होगा। सिविल सोसाइटी आफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने डा. पाठक की सक्रियता का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें...

Tajmahal: वीकेंड पर ताज देखने आ रहे हैं तो बरतें सावधानी, क्रिसमस और न्यू ईयर पर ज्यादा पर्यटकों आने की उम्मीद

अंसारी ने बताया के एयरपोर्ट लाउंज से अटैच एक कक्ष में यात्रियों को तात्कालिक मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं। पुष्पांजलि हास्पिटल के साथ एक एमओयू साइन हो चुका है। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा कक्ष संचालित हो जाने के बाद एयरपोर्ट मेडिकल टूरिज्म को लाभ मिलेगा।

ताजमहल को किया गया सैनिटाइज

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा शुक्रवार को ताजमहल को सैनिटाइज किया गया। स्मारक के दोनों प्रवेश द्वारों पर बने टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में लगी रेलिंग, वीडियो प्लेटफार्म पर लगी रेलिंग, बेंचों व पर्यटकों के बैठने के स्थानों को सैनिटाइज किया गया। एएसआइ प्रतिदिन शाम को स्मारकों के बंद होने के बाद उन्हें सैनिटाइज करेगा।