Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahal: ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध हुईं 24 देशों की सुंदरियां, बोलीं- वाह ताज... इट्स अमेजिंग

    मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फाइनलिस्टों ने जिनमें 24 देशों की प्रतिभागी शामिल थीं ने ताजमहल का दीदार किया। भारतीय प्रतिभागी काजिया लिज मेजो भी इस समूह का हिस्सा थीं। ताजमहल की सुंदरता ने सभी को मोहित कर लिया। उन्होंने ताजमहल के इतिहास वास्तुकला और पच्चीकारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

    By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:48 PM (IST)
    Hero Image
    मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 24 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल निहारा। - जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फाइनलिस्ट ने मंगलवार को ताजमहल निहारा। भारतीय प्रतिभागी काजिया लिज मेजो समेत 24 देशों की फाइनलिस्ट इनमें शामिल थीं। ताजमहल की एक झलक नजर आते ही सभी उसकी सुंदरता पर मंत्र मुग्ध हो उठीं। वाह ताज, इट्स अमेजिंग, सो ब्यूटीफुल कह उठीं। ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी के साथ ही उसके इतिहास को जानने में उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजमहल में दोपहर 1:30 बजे पहुंचीं प्रतिभागी रायल गेट के पास से ताजमहल नजर आते ही उसकी सुंदरता में खो गईं। ताजमहल में बिताए हर पल को अपने मोबाइल फोन में संजोने का प्रयास करती रहीं। वीडियो प्लेटफार्म और सेंट्रल टैंक पर ताजमहल के साथ फोटो व सेल्फी लीं। भारतीयता के रंग में रंगी सुंदरियों ने नमस्ते की मुद्रा में पोज दिए।

    गाइड से ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी में प्रयुक्त कीमती पत्थरों, स्मारक के रखरखाव, शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी, यमुना और तहखाना में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों के बारे में जानकारी की। उन्होंने अपने देश जाकर ताजमहल के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही।

    मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता से जुड़े स्वामी निखिल आनंद ने कहा, ताजमहल सोच से अधिक सुंदर है। वह दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां ताजमहल के बारे में अवश्य बताते हैं। मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है, जिसमें दुनियाभर की माडल भाग लेती हैं। मीडिया कार्डिनेटर सर्वेश कश्यप साथ रहे।

    इन देशों की ये प्रतिभागी आईं

    भारत की काजिया लिज मेजो, बोत्सवाना की मार्गरेट नाशा, कनाडा की जीनी अलीशा वेंचुरा, कोलंबिया की वेलेरिया मोरालेस वैलेरी, क्यूबा की अमालिया मार्टिनेज, डोमिनिकन गणराज्य की एस्मेलिन तेजस, फिजी की निशिका शायली, फ्रांस की अनाइस होल्त्जमैन मिरांडा, जर्मनी की लारिना विन्सेटिना, जापान की किक्यो स्वदा, मैक्सिको की ग्रीशिया नोवेलो, नामीबिया की इलेन एंगेलब्रेक्ट, नीदरलैंड की लियोरा स्मिथ, पराग्वे की फ्लोरेंसिया गोंजालेज, पेरू की अलमेंद्र लिमास, फिलीपींस की अन्ना मार्गरेट मर्काडो, प्यूर्टो रिको की सबरीना मारिया फेलिसियानो, रोमानिया की मारी घीस, स्पेन की लोरेना रुइज, श्रीलंका की थानुशी अमाया, अमेरिका की अलनीस क्यूवास, वेनेजुएला की तातियाना जांब्रानो बरमूडेज, वियतनाम की न्युंगा था जुआनकन माई, जिम्बाब्वे की जूली तुगामिराई।

    यह भी पढ़ें- आगरा के होडल स्टेशन के पास पलटने से बची निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस, दो सस्‍पेंड; विभागीय जांच के आदेश