विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: मेरी बॉडी परिवार को नहीं अस्पताल को देना... लिखकर होटल में फंदे पर लटका मेरठ का युवक

Published: Tue, 05 Aug 2025 07:45 AM (IST)

मेरठ से आगरा आकर होटल में रुके युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट मिला जिसमें ...और पढ़ें

Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. युवक ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
  2. मोबाइल में मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग का शक
  3. शव अस्पताल को दान करने की लिखी बात

जागरण संवाददाता, आगरा। मेरठ से आगरा आकर पंचकुइयां स्थित होटल में रुके युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह कमरे से बाहर न निकलने पर होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। खटकाने पर कमरा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। लोहामंडी पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से कमरा खुलवाकर साक्ष्य जुटाए।

स्वजन को घटना की जानकारी दी। मृतक के मोबाइल में सुसाइड नोट की पीडीएफ मिली है। उसने एक महिला चिकित्सक का नाम लिखते हुए अपनी बाडी परिवार वालों को न देकर अस्पताल को देने की बात लिखी है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले काे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।

मेरठ से आकर रविवार शाम पंचकुइयां स्थित होटल में रुका था युवक

लोहामंडी क्षेत्र के पंचकुइयां स्थित होटल खुबसरस में रविवार शाम मेरठ के शिवरामपुरम,गोलाबाद के रहने वाले रोहित कुमार पुत्र सुखदेव चंद्र ने कमरा किराए पर लिया था। होटलकर्मियों ने उनसे आईडी लेकर कमरा नंबर 204 में रुकवाया था। होटल स्टाफ के अनुसार रात में वह बाहर खाना खाने गया था। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं आए। सुबह काफी देर हो जाने पर भी बाहर नहीं निकलने पर शक हुआ।

कमरे का गेट नहीं खुला तो पुलिस को दी सूचना

स्टाफ ने कमरा बाहर से खटखटाया तो भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित करते हुए कमरा खुलवाया। अंदर पंखे पर बनाए फंदे पर रोहित का शव लटका मिला। साक्ष्य संकलन के बाद मृत्यु का समय जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके मोबाइल में मिले नंबरों से स्वजन को सूचना दी गई है। स्वजन के आने पर आत्महत्या की सही वजह का पता चल पाएगा।

मोबाइल में पीडीएफ के रूप में मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मृतक रोहित के मोबाइल में एक सुसाइड नोट की पीडीएफ कॉपी मिली है। एक महिला चिकित्सिका का उसमें नाम है। सुसाइड नोट में उसने मरने के बाद उसका शव स्वजन या किसी भी परिचित को नहीं दिए जाने की बात लिखी है। उसके शव को अस्पताल में देकर चिकित्सकों की पढ़ाई के काम में लाए जाने के लिए कहा है।

बताया जा रहा है कि महिला चिकित्सक पहले आगरा में थी और अब दूसरे जिले में है। युवक के आईआईटी मुंबई से पढ़े होने की पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस स्वजन से बातचीत के बाद आगे की जानकारी देने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, आगरा समेत 30 जिलों में घनघाेर बरसात की चेतावनी