Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manav Sharma Suicide: मानव के सुसाइड से 4 द‍िन पहले ज्‍योत‍िष से म‍िले थे न‍िकि‍ता के प‍िता, ग्रहों को लेकर बताई थी ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 06 Mar 2025 11:09 AM (IST)

    डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने अपने घर में 24 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। इसमें आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता शर्मा और मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस आत्महत्या के मामले में लगातार जांच कर रही है। पत्नी निकिता सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    न‍िकि‍ता शर्मा और मानव शर्मा की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, आगरा। टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा और पत्नी निकिता के रिश्तों में तल्खी शादी के कुछ समय बाद ही आ गई थी। समय गुजरने के साथ ही दोनों में विवाद बढ़ता गया। मायके वाले भी बेटी के रिश्ते में तनाव से परेशान थे। मैनेजर की आत्महत्या से चार दिन पहले निकिता के पिता ने एक ज्योतिषाचार्य से संपर्क साधा था। ज्योतिषाचार्य ने दो महीने तक ग्रहों की स्थिति दंपती के जीवन में खराब बताई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने अपने घर में 24 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। इसमें आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता शर्मा और मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस आत्महत्या के मामले में लगातार जांच कर रही है। पत्नी निकिता सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

    जानकारी मिली है कि मानव और निकिता के रिश्ते में बढ़ते तनाव से निकिता के स्वजन भी परेशान थे। निकिता के पिता निपेंद्र कुमार शर्मा 20 फरवरी को क्षेत्र के ही एक ज्योतिषाचार्य को कुंडली दिखाने आए थे। जानकारी मिली है कि उस दिन गुरुवार होने के कारण ज्योतिषाचार्य ने कुंडली देखने से इन्कार कर दिया था। बाद में उन्होंने मानव और निकिता के नामों से ग्रहों की स्थिति देखकर दंपती के जीवन में दो महीने का समय कष्टकारक बताया था।

    स्वजन से मिलने वालों पर पुलिस की नजर

    आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। बरहन में निकिता के घर में ताला लटका हुआ है। वहीं पास में ही रहने वाले चाचा घर में नहीं हैं। यहां निकिता की दो चाची मौजूद हैं। पुलिस की टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है। जानकारी मिली है कि सादा कपड़ों में यहां महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। ये घर पर आने जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी मिलने आता है तो उसका सामना पहले पुलिसकर्मियों से ही होता है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई है।

    मोहित कौन है, जानकारी कर रही पुलिस

    मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ प्रसारित हो रहा है। हाल ही में मानव और निकिता के बीच एक और चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 24 फरवरी की सुबह की इस चैट में मोहित नाम का जिक्र किया गया है। निकिता का नंबर बिजी होने पर मानव ने लिखा है कि मोहित से बात कर रही हो। मानव ने आगे लिखा कि उसकी बीबी को भी बोलूंगा। हालांकि निकिता ने मानव की बात को यह कहकर खारिज कर दिया कि कुछ भी बोल रहे हो। दोनों के बीच चैट 24 फरवरी को सुबह चार बजकर छह मिनट तक हुई। इसके बाद निकिता ने फोन कॉल, वीडियो काल और चैट की, लेकिन मानव ने जवाब नहीं दिया। निकिता ने पांच बजकर चार मिनट पर फिर वायस कॉल की। इस बार भी मानव का कोई जवाब नहीं मिला।

    वापस लौटीं पुलिस टीमें

    निकिता सहित अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस टीमों ने कानपुर, फर्रुखाबाद और गाजियाबाद में रह रहे रिश्तेदारों के यहां आरोपितों को तलाश किया। आरोपितों के न मिलने पर पुलिस टीमें यहां से वापस लौट आईं। इसके बाद पुलिस टीमों ने अन्य स्थानों पर भी आरोपितों की तलाश में दबिश दी।

    इंस्पेक्टर सदर थाना बिरेश पाल गिरि ने बताया क‍ि आत्महत्या के मामले में जांच जारी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है जल्द ही सफलता हाथ लगेगी।

    यह भी पढ़ें: मोबाइल बंद, लोकेशन भी गायब... अंतरिम जमानत के बाद आखिर कहा हैं मानव की पत्नी निकिता?