Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahal: महिला पर्यटकों ने ताज महल के सामने फहराया मलेशियाई झंडा, लिखित मांफी के बाद छोड़ा; वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 03:00 AM (IST)

    आगरा में ताज महल के सामने कुछ मलेशियाई महिलाओं ने मलेशिया का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही यह बात ताज महल के प्रशासन को पता चली तो वह हरकत में आ गए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला पर्यटकों ने ताज महल के सामने फहराया मलेशियाई झंडा, फिर मांगी माफी ( फोटो- वीडियो ग्रैब)

     डिजिटल डेस्क, आगरा। आगरा में ताज महल के सामने कुछ मलेशियाई महिलाओं ने मलेशिया का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही यह बात ताज महल के प्रशासन को पता चली तो वह हरकत में आ गए। उन्होंने महिलाओं को फटकार लगाई। यह घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं, इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताज महल के सुरक्षा अधिकारियों ने की पूछताछ

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक झुंड ताज महल परिसर में खड़ा है और वहां मलेशिया का झंडा फहराया जा रहा है। ताज महल के सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनको पता नहीं था कि ताज में ऐसी चीजों पर प्रतिबंध है और इसके बाद लिखित माफी मांगने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने कहा बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। एक भारतीय गाइड के साथ करीब छह मलेशियाई महिला पर्यटक ताज महल परिसर में दाखिल हुईं। इन महिलाओं को सेंट्रल टैंक के पास रास्ते पर मलेशिया का राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए देखा गया, जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। हालांकि उनको तभी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई है इससे पहले भी कई लोग ताज महल परिसर में शरारत करते नजर आए है। वहीं, ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग कई बार अंजान होते हैं और इसके बाद वे माफी मांगते हैं। हालांकि ताज महल परिसर में सिर्फ मोबाइल की अनुमति है, पर्यटक अन्य सामान नहीं ले जा सकते।