Weather Update Mainpuri उमस और लू छुड़ा रहे पसीने, चढ़ने लगा पारा, बीते साल मई ने दिया था सुकून, ऐसा रहा था तापमान
Weather Update Mainpuri मौसम इस बार जल्द गर्म होने लगा। पहले अप्रैल के महीने में गर्मी ने बेहाल किया। अब मई में सूरज की तपिश परेशान कर रही है। मैनपुरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम रहा 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात भी बेचैन करने लगी है।

आगरा, जागरण टीम। मैनपुरी में सुकून देने के बाद दो दिन से तापमान अब पुरानी रंगत की ओर है। सुबह भले ही शीतल हवाओं के साथ गुजरी, लेकिन दोपहर गर्मी के तेज असर से जूझती रही। सुबह शीतल हवाएं चलने की वजह से तापमान भी स्थिर रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। रविवार के बाद सोमवार को को भी नागरिकों को गर्मी के तीखे तेवरों का सामना ज्यादा करना पड़ा, उमस और लू का मिलन पसीने छुड़ाता रहा।
दोपहर पर सूनी रहने लगीं सड़कें
बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर ही बना रहा, जिससे नागरिकाें का दोपहर के समय सड़क पर निकलना दूभर हो रहा है। मौसम के ऐसे हाल से बीमारियों से ग्रसित होकर डाक्टरों की शरण में पहुंचने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। सुबह शीतल हवाओं केे कारण राहत भरी रही, जबकि दोपहर को तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से नागरिकों को गर्मी का असर बेचैनी देने वाला रहा। रात तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी से बीमार हो रहे लोग
मई माह में गर्मी के दस्तक देने से नागरिकों की बेचैनी भी ज्यादा बढ़ गई थी। तपिश भरी गर्मी की वजह से लोग पेट दर्द, डायरिया, बुखार, दर्द, खुजली से बीमार हो रहे हैं। अब आगामी दिनाें से गर्मी का असर और कष्टकारी हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, अब मौसम साफ है, ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान और बढ़ सकता है।
बीते साल रहा था सुकून
नौ मई को एक साल पहले मौसम सुकून देने वाला रहा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम रहा था। बीते साल अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये भी पढ़ें...

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।