OP Sharma Passaway: बुझ गया जादू का सितारा, आगरा में जादुई रूप से दिखाया था विशालकाय डायनासोर
Magician OP Sharmaजादूगर ओपी शर्मा के निधन से आगरा के जादूगरों में शोक का माहौल है। ओपी शर्मा ने 2019 में आगरा के सूरदसन में जादू का शो किया था जो काफी चर्चित रहा था। आगरा में उन्होंने डायनासोर पेश किया था। उनका जादू लोगों में संदेश भी देता था।

आगरा, जागरण संवाददाता। जादू की दुनिया का चमकता सितारा जादूगर ओपी शर्मा हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गए, लेकिन आगरा उनके जादू के शो को आज भी याद करती है। पिछली बार वह 13 सितंबर 2019 आगरा आए थे, इस दौरान उन्होंने सूरसदन में कई दिन तक जादू के शो किए थे, जिसे लोगों ने खूब सराहा था।
रूमाल से कबूतर उड़ाना, बक्से से आदमी कर दिया गायब
जादूगर ओपी शर्मा ने रूमाल से कबूतर उड़ाना, बक्से से आदमी को गायब करने के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में सिमटे विशालकाय डायनासोर को जादूई रूप से सूरसदन में पलक झपकते ही पेश कर उस पर काबू भी पाया था। शो में उन्होंने खूंखार चिंपैंजी को लड़की बनाकर सभी को हैरान कर दिया था। वह यहां अपनी 150 सदस्यीय टीम के साथ आए थे।
कुरीतियों पर प्रहार करता था उनका जादू
ओपी शर्मा के शो की खास बात ये है कि उनके इस शो में सामाजिक कुरीतियों जैसे टोने-टोटकों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाता है और बताया जाता है कि जादू कोई करिश्मा नहीं है यह एक कला है। इसे कोई भी कर सकता है। इसीलिए जादू को वे प्रारंभिक शिक्षा में शामिल करने की वकालत करते हैं, जिससे कि बच्चे जादू की बारीकियां समझकर उनके मन में बैठे भय को निकाल सकें।
ये भी पढ़ें...
भ्रष्टाचार का दीमक: आगरा में डूडा ने बनवाए मकान, रेलवे ने भेजा खाली करने को नोटिस
आगरा के लोग नहीं भूलेंगे जादू
राजामंडी निवासी राजकुमार अस्थाना बताते हैं कि ओपी शर्मा के जादू के शो का बच्चों से लेकर बड़ों तक में विशेष उत्साह रहता था, जिसे देखने हम सभी जाते थे।
जादूगर अखिलेश ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उनका कहना है कि ओपी शर्मा जादू का पर्याय थे, उनके जाने से इस क्षेत्र को काफी हानि होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।