Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janakpuri Mahotsav: दो साल बाद निकलेगी उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामबरात, आगरा के दयालबाग में सजेगा जनकमहल

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 04:13 PM (IST)

    Janakpuri Mahotsav श्री रामलीला कमेटी आगरा में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन करती है। ताजनगरी में दो साल कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी आयोजन नहीं हुआ था। दो साल बाद राम बारात और जनकपुरी का आयोजन किया जाएगा।

    Hero Image
    Janakpuri Mahotsav: आगरा के दयालबाग में सजेगी जनकपुरी! फाइल तस्वीर, जागरण

    आगरा, जागरण संवाददाता। मार्यादा पुरुषोत्तम श्री राम बारात लेकर सीता के साथ विवाह के लिए जनकपुरी जाएंगे। इस बार जनकपुरी महोत्सव भव्य होगा, इसके लिए दयालबाग को चुना गया है। श्री रामलीला कमेटी जनकपुरी स्थल की विधिवत घोषणा कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल नहीं निकली थी रामबरात

    कोरोना काल में दो साल राम बारात और जनकपुरी का आयोजन नहीं हुआ था। दो साल बाद सज रही जनकपुरी आयोजन के लिए दयालबाग के साथ ही कमला नगर, विजय नगर कालोनी, नेहरू नगर, आवास विकास कालोनी के लोगों ने दावेदारी की थी। ऐसे में दयालबाग को जनकपुरी महोत्सव के लिए चुना गया है। मंच की थीम से लेकर आयोजन भी भव्य होगा।

    आयोजन की तिथि

    • श्री राम बारात 21 सितंबर
    • जनकपुरी महोत्सव 21 से 23 सितंबर
    • पिछले सालों में सजी जनकपुरी
    • 2021 और 2020 में कोरोना के चलते राम बारात और जनकपुरी आयोजन नहीं हुआ
    • 2019 -निर्भय नगर
    • 2018 - विजय नगर कालोनी

    1964 में पहली बार अलग क्षेत्र में सजी जनकपुरी रामलीला मैदान में मंचन होता था, इसके बाद राम बारात निकलती थी। रावतपाड़ा, बारह भाई गली, बेलनगंज, छत्ता बाजार, दरेसी, किनारी बाजार, सेठ गली समेत पुराने शहर में ही राम बारात और उसके बाद श्री राम और सीता का विवाह और विदाई होती थी।

    1964 में पहली बार नौबस्ता लोहामंडी में जनकपुरी का आयोजन किया गया। इसके बाद से शहर के अलग अलग हिस्सों में जनकपुरी का भव्य आयोजन शुरू हो गया।

    इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जनकपुरी आयोजन

    • कमला नगर - 5 बार
    • बल्केश्वर - 4 बार
    • जयपुर हाउस 3 बार
    • विजय नगर कालोनी- 3 बार
    • आवास विकास कालोनी - 2 बार

    कमला नगर में सबसे ज्यादा पांच बार सजी जनकपुरी जनकपुरी आयोजन के लिए दावेदारी की जाती है। जिस क्षेत्र में जनकपुरी आयोजन किया जाता है वहां जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्य कराए जाते हैं। सबसे ज्यादा जनकपुरी का आयोजन कमला नगर में हुआ है। यहां पांच बार जनकपुरी का आयोजन किया गया।

    IRCTC: घर बैठे करें PNR चेक, इन आसान तरीकों से जांचें टिकट कंफर्म हुआ कि नहीं

     

    comedy show banner
    comedy show banner