Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway News: आगरा दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनें पकड़ेंगी अब तेज रफ्तार, अब कम समय में तय होगी दूरी

    By amit dixitEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 10:15 AM (IST)

    Indian Railway News आगरा रेल मंडल में ट्रेनों का शुरू हुआ ट्रायल। 85 किमी की दूरी को तय करने में लगता है एक घंटा। पलवल से मथुरा के बीच 160 किमी से दौड़ेंगी ट्रेन। दूसरे चरण में मथुरा से आगरा को भी शामिल किया जा सकता है।

    Hero Image
    Indian Railway News: आगरा दिल्ली रेलमार्ग पर अब ट्रेनाें की रफ्तार बढ़ने वाली है।

    आगरा, अमित दीक्षित। आगरा रेल मंडल ट्रेनों को गति देने जा रहा है। पलवल से मथुरा के बीच ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की तैयारी चल रही है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए मंडल प्रशासन ने ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल जरूरत के हिसाब से किया जा रहा है। इन दोनों स्टेशनों की दूरी 85 किमी है। ट्रेनों को इसे तय करने में एक घंटा का समय लगता है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यह दूरी 45 से 50 मिनट में तय हो सकेगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा। वर्तमान में ट्रेनों की गति 135 से 140 किमी प्रति घंटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर ये जानकारी रख सकती है आपको सुरक्षित

    इसलिए पड़ी जरूरत

    रेल मंत्रालय लगातार ट्रेनों की समयबद्धता पर जोर दे रहा है। पिछले माह मंडल में ट्रेनों की समयबद्धता 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई थी, जबकि इस माह यह इससे कम हो गई है। पलवल से मथुरा के बीच चार रेल लाइन हैं। ऐसे में एक साथ चार ट्रेनें चल सकती हैं। अगर इस सेक्शन में ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जाता है तो इससे इसकी समयबद्धता में भी सुधार आएगा।

    सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी भर्ती

    आगरा रेल मंडल से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों की भर्ती होगी। यह भर्ती सिग्नलिंग, वित्त, ड्राइंग सहित अन्य विभागों में होगी। इसका आदेश जारी हो गया है।

    यात्रियों को भी फायदा

    ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों को भी फायदा होगा। स्टेशन में उन्हें ट्रेन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    और भी स्टेशन होंगे शामिल

    पहले चरण में रेल प्रशासन ने पलवल से मथुरा को चुना है। दूसरे चरण में मथुरा से आगरा को भी शामिल किया जा सकता है। इससे रेल के सफर में और कम समय लगेगा।